Friday, October 18, 2024
Homeशिक्षा जगतके.डी. हास्पिटल की निःशुल्क चिकित्सा सेवा का महिलाएं उठा रहीं लाभ

के.डी. हास्पिटल की निःशुल्क चिकित्सा सेवा का महिलाएं उठा रहीं लाभ


शुक्रवार को लगभग दो सौ महिलाओं की हुई जांच और उपचार


मथुरा। चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा का पर्याय बन चुके के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर द्वारा इन दिनों महिलाओं के लिए लगाए जा रहे निःशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ सिर्फ मथुरा ही नहीं बल्कि उसके आसपास के जिलों की महिलाएं भी उठा रही हैं। शुक्रवार को लगभग दो सौ महिलाओं की जांच और उपचार किया गया।

पीड़ित महिला को परामर्श देतीं स्त्री रोग विशेषज्ञ।


के.डी. मेडिकल कालेज-हास्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन से एक पखवाड़े का निःशुल्क महिला चिकित्सा शिविर चल रहा है। अब तक शिविर से सैकड़ों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। विभागाध्यक्ष महिला प्रसूति डॉ. पारुल गर्ग के नेतृत्व में डॉ. वी.पी. पाण्डेय, डॉ. नीलम राजपूत, डॉ. प्रज्ञा श्री, डॉ. श्वेता गुप्ता, डॉ. विशी अग्रवाल, डॉ. अर्चना गुप्ता, डॉ. एकता थंडानी आदि की टीम निरंतर महिलाओं की जांच और उपचार कर रही है। इन महिलाओं की सभी तरह की जांचें निःशुल्क होने के साथ ही दवाएं भी मुफ्त में दी जा रही हैं।


विभागाध्यक्ष और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पारुल गर्ग का कहना है कि शुक्रवार को शिविर में आई महिलाओं में प्रसव और एनीमिया से ग्रसित महिलाएं अधिक थीं। शरीर में खून की कमी के कारण महिलाएं बांझपन व बच्चेदानी से जुड़ी तकलीफों से भी परेशान नजर आईं। कुछ महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से भी पीड़ित दिखीं। डा. पारुल गर्ग का कहना है कि महिलाओं के लिए यह शिविर 22 मार्च तक चलेगा, जिसमें हर तरह की जांच, उपचार तथा आपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किए जा रहे हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नीलम राजपूत का कहना है कि एनीमिक महिलाओं के मासिक धर्म में अनियमितता होती है और अनियमित मासिक धर्म कई बीमारियों का कारण बन जाता है लिहाजा महिलाओं को एनीमिया से बचाना बहुत आवश्यक है।


आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल का कहना है कि चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाभाव सर्वोपरि है। समय के अनुसार चिकित्सा सेवा में बदलाव आया है लेकिन हमारी कोशिश है कि ब्रज और उसके आसपास के लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें ताकि उन्हें चिकित्सा के अभाव में महानगरों की तरफ न भागना पड़े।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments