Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम की प्रतिमा का अफसरों ने किया अनावरण, नगरवासियों ने...

स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम की प्रतिमा का अफसरों ने किया अनावरण, नगरवासियों ने किया नमन

गोवर्धन। शनिवार को स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष राधेश्याम मेंबर और धर्मपत्नी रामदेई की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर परिजनों के साथ-साथ नगर के लोगों ने उन्हें याद किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए।

शनिवार को एसडीएम राहुल यादव, सीओ रविकांत पराशर, तहसीलदार पवन प्रकाश पाठक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित किए। गोवर्धन ब्लॉक के पीछे कॉलोनी में आयोजित इस कार्यक्रम भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया गया।

वृंदावन कुंभ के तीसरे शाही स्नान में उमड़ा आस्था का सैलाब धूमधाम से निकली शाही पेशवाई

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 13 March 2021


रविकुमार वर्मा ने बताया कि दादा राधेश्याम मेम्बर वर्ष 1975 के लोकतंत्र सैनानी रहे और 1962 में सिंचाई विभाग में राजकीय ठेकेदार रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 1980 में नगर पंचायत गोवर्धन के अध्यक्ष बने। उन्होंने अपने कार्यकाल में कस्बे का चहुंओर विकास कराया और लोगों की मदद की। उनका समाजसेवा के साथ-साथ धार्मिक कार्यों में विशेष सहयोग रहा है।


इस अवसर पर गोकुल चंद, जितेन्द्र वर्मा, रवि कुमार, रामपाल ठेकेदार, धर्मपाल सिंह, विजय कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments