Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़कृषि कानून के नाम पर भ्रम फैला रही कांग्रेस को अन्नदाता सिखाएंगे...

कृषि कानून के नाम पर भ्रम फैला रही कांग्रेस को अन्नदाता सिखाएंगे सबक: श्रीकांत शर्मा

गोवर्धन। भारतीय जनता पार्टी ने गोवर्धन के गांव अडींग के बिहारी मंदिर में शनिवार देर शाम किसान चौपाल आयोजित की। यहां उत्तरप्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने किसानों को केन्द्र सरकार द्वारा किसानहित में लाई गई योजनाओं के बारे में बताया और कांग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा कि वह कृषि कानून के नाम पर भ्रम फैला रहे हैं। आने वाले समय में किसान इसका जवाब भ्रम फैलाने वालों को देंगे।

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतत्व में किसानों की आय दोगुनी हो रही है। किसानों को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने, फसल की उचित कीमत देने और फसल सुरक्षा के लिए कृषि सुधार कानून बनाना ऐतिहासिक कदम है।

उन्होंंने कहा कि देश में 4.5 लाख से ज्यादा किसानों की आत्महत्या के गुनहगार और संक्रमित विचारधारा वाली कांग्रेस और उसके सहयोगी दल भ्रम फैला रहे हैं। भ्रम फैलाने वालों को अन्नदाता सबक सिखाएंगे।

ऊर्जा मंत्री ने किसानों को दिए लाभ गिनाए

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने को संकल्पित मोदी सरकार ने 11.71 करोड रुपए किसानों को सम्मान निधि का लाभ दिया है। उनके खाते से 1.17 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी गई है। फसल बीमा योजना की राशि के तहत 6 करोड रुपए से अधिक किसानों को रुपए 50 000 से अधिक दिया है।

सपा द्वारा पत्रकारों पर हमला निंदनीय

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 7.50 रूपये ख़रीद की बिजली पर किसानों को 6.18 रुपये की सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पत्रकारों पर जो हमला करवाकर मारपीट कराई है। वह निंदनीय है। सपा का असली चहेरा समय-समय पर सामने आता रहता है जो कि किसी से छिपा नही है। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया और चौपाल के दौरान आई ग्रामीणों की शिकायत समस्याओं को संज्ञान लेकर जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

भाजपा ग्राम सभा स्तर पर करने जा रही ग्राम चौपालें

आपको बता दें कि यूपी के 3051 जिला पंचायत वार्ड में भाजपा की बैठकें करने के बाद ग्राम सभा स्तर पर ग्राम चौपालों की शुरुआत करने की योजना है, जो 18 मार्च तक चलेगी। भजापा ने जिसका नाम दिया है ग्राम संपर्क अभियान। उत्तर प्रदेश में कुल 58194 ग्राम पंचायतें हैं और इन सभी जगह पर बीजेपी ग्राम चौपाल लगाएगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल क्षेत्रीय विधायक ठा.कारिंदा सिंह सहित भाजपा के तमाम बड़े नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-

31 मार्च से पहले कर लें शॉपिंग, महंगी होने वाली हैं ये काम की चीजें

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Saturday, 13 March 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments