Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश

भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली लाश


नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी सांसद रामस्वरूप शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सांसद का शव दिल्ली स्थित उनके घर पर फंदे से लटका पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनके द्वारा खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है। यह घटना सांसद के दिल्ली स्थित गोमती अपार्टमेंट के फ़्लैट की घटना है।

बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब दिल्ली के गोमती अपार्टमेंट में रह रहे सांसद रामस्वरुप शर्मा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की घटना हुई। पुलिसकर्मियों के मुताबिक सांसद के कमरे का गेट अंदर से बंद था। स्टाफ ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी है। पुलिस कमरे का गेट तोड़कर अन्दर दाखिल हुई। मौके से पुलिस की फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच और जांच पड़ताल की।

ये भी पढ़ें-

प्राइमरी टीचर के घर छापा मारने गई पुलिस की आखें फटी रह गई, महज 23 साल में जुटा ली 5 करोड़ की सम्पत्ति

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Tuesday, 16 March 2021


जानकारी के अनुसार, मंडी से सांसद रामस्वरूप शर्मा मौजूदा समय में दिल्ली में गोमती अपार्टमेंट में रह रहे थे। लोकसभा चुनाव 2019 में वह हॉट सीट मंडी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद दूसरे बार संसद पहुंच थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा को करीब चार लाख मतों के भारी अंतर से हराकर जीत दर्ज की है। यह मंडी संसदीय क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक जीत रही है। भाजपा ने सांसद की निधन के बाद अब संसदीय समिति की बैठक को रद्द कर दिया है। फिलहाल, मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और घटना की पड़ताल की जा रही है. साथ ही पुलिस ने उनकी बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सांसद के समय पर न जागने पर कंट्रोल रूम को पीए ने किया फोन

बताया जा रहा है कि सांसद रोजाना सुहह 6.30 बजे तक जाग जाते थे। आज जब 6.30 बजे तक नहीं जागे तो उनके पीए ने कंट्रोल रूम को फोन किया। फिर पुलिस ने ही आकर जरवाजा तोड़ा। घर मे कुक पीए मौजूद थे और परिवार के बाकी सदस्य पैतृक गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि 62 साल के सांसद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। मौके पर घर से काफी दवाएं मिली हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments