Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन सपाई गिरफ्तार कर जेल भेजे, सपाइयों में मचा...

सपा जिलाध्यक्ष सहित तीन सपाई गिरफ्तार कर जेल भेजे, सपाइयों में मचा हड़कंप

मथुरा। पुलिस ने गुरुवार शाम को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत तीन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को छटीकरा चौराहा से पकड़ा और जेल भेज दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से सपाइयों में हड़कंप मचा है। इस मामले में अब तक 5 सपाइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन नामजद सपाइयों ने वृंदावन में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण करने से पहले देवराह बाबा घाट पर नारियल फोड़ कर उद़्घाटन करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी।


रंगजी पुलिस चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत कुंभ क्षेत्र में यमुना किनारे नवनिर्मित देवराह बाबा घाट का 14 फरवरी को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकर्पण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। उससे पहले ही 13 फरवरी की शाम को सपा जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ देवराह बाबा घाट पर नारियल फोड़ कर लोकार्पण कर दिया। यह घटना से संबंधित फोटो और वीडियो कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में सपा के जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन सहित 8 सपाइयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दी और आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई।


पुलिस ने गुरुवार की शाम करीब 4 बजे छटीकरा चौराहा से छाता निवासी सपा जिला अध्यक्ष लोक मणिकांत जादौन, मथुरा के महोली रोड निवासी जिला उपाध्यक्ष ध्रुव पांचाल, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष नंदगांव निवासी लोकेश चौधरी उर्फ लोकेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से सपाइयों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तीनों के ख़िलाफ़ कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

वृन्दावन कोतवाल अनुज कुमार ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वही इससे पहले पुलिस सपा नेत्री साधना शर्मा एवं बुधवार को मान सिंह चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments