Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़भाजपा सरकार का कार्य पूर्व सरकार की योजनाओं को रोकना: अखिलेश यादव

भाजपा सरकार का कार्य पूर्व सरकार की योजनाओं को रोकना: अखिलेश यादव

गोवर्धन। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गोवर्धन पहुंचकर गिरिराजजी का दुग्धाभिषेक किया गया। इससे पूर्व पत्रकारों से बातचीत में वह सूबे की भाजपा सरकार पर जमकर बरसे।


गुरुवार को दो दिन के प्रवास पर मथुरा आए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवर्धन दानघाटी मंदिर पहुंचकर गिरीराज महाराज का दुग्धाभिषेक किया। मंदिर के सेवायत दीपू पुरोहित ने मंत्रोच्चारों के बीच पूजा अर्चना कराकर दोपट्टा प्रसादी भेंट कर स्वागत किया।


दानघाटी मंदिर पहुंचने से पूर्व गोवर्धन में ही अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार एवं द बृज फाउण्डेशन के अध्यक्ष विनीत नारायन के साथ उनके एनजीओ द्वारा सौंदर्यीकरण किये गये ऋण मोचन कुण्ड का अवलोकन किया। परिक्रमा मार्ग के संकर्षण कुण्ड एवं रूद्र कुण्ड के पूर्व में कराये गये विकास की जानकारी की। यहां धार्मिक भावनाओं के दृष्टिगत हाथों में जल लेकर अध्र्य दिया।


अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता यह भी नही बता पाएंगे कि उनके बड़े कार्य या फिर उपलब्धियां क्या हैं। एक्सप्रेस वे , मेट्रो, बड़े विद्युत उत्पादन या ट्रांसमीटर, गोवर्धन सौन्दर्यीकरण योजना आदि सब हमारी सरकार की उपलब्धियां हैं। इनका मुख्य कार्य हमारे प्रस्तावित कार्यों को रोकना, अपना ठप्पा लगाना, हमारे किये कार्यो का शिलान्यास और उद्धघाटन करना है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि इनका एक भी एमओयू जमीन पर नही उतरा है, उत्तर प्रदेश को अगर किसी ने बर्वाद किया है तो केवल भारतीय जनता पार्टी ने किया है। किसान आंदोलन पर बोलते हुए कहा कि किसान चाहते हैं तीनो कानून वापिस हों, एमएसपी के दो गुना करने की मांग करना जायज है।


दानघाटी मंदिर पर सपा नेता प्रदीप चौधरी की अगुवाई मे सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री का दोपट्टा व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। मंदिर के मुनीम अशोक कौशिक हीरालाल शर्मा गिरधारी लाल ने स्वागत सम्मान करते हुये स्मृति चिन्ह भैट किया।


वहीं उन्होंने बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर में हो रहे भजनों का भी उन्होंने आनन्द लिया।
इस दौरान सांसद धर्मेन्द्र यादव, एमएलसी उदयवीर सिंह, गौरव गोस्वामी, दाऊजी ठेकेदार कृष्ण मुरारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments