Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़हजारों भक्तों के साथ स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, भाजपाइयों...

हजारों भक्तों के साथ स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने लगाई गिरिराज परिक्रमा, भाजपाइयों ने किया स्वागत

गोवर्धन। श्री कृपा बिहारीजी के पाटोत्सव के उपलक्ष्य में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने विभिन्न राज्यों से आए हजारों भक्तों के साथ गोवर्धन महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाई। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटुका और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। परिक्रमार्थियों को प्रसाद वितरण कर पुण्यलाभ अर्जित किया।


गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में देश के अनेक प्रान्तों से करीब दो हजार कृष्ण भक्त गिरिराज परिक्रमा लगाने को राधाकुंड पहुंचे। यहां गौरधाम कॉलोनी में भजन संकीर्तन के राधारानी कुंड से गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा आरम्भ की गई। इस दौरान परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं का अनेक जगह स्वागत किया गया। गिरिराज परिक्रमा राधाकुंड में समापन के बाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज का गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र राणा, राधाकुंड मण्डल अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, कृष्ण चंद कौशिक, प्रकाश गौड़ आदि ने पटका व फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।


जीओ गीता के प्रदेश सह सयोजक चौधरी प्रेम सिंह ने गिरिराज परिक्रमा की व्यवस्था की गई। इस दौरान ज्ञानानंद महाराज ने भगवान श्री कृष्ण उपदेश स्थली धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में बन रहे गीता ज्ञान संस्थानम का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि गिरिराजजी की तलहटी में पग पग और हर पल में प्रभु के वास की अनुभूति होती है। इसलिए यहां आने का बार-बार मन ललाहित रहता है।

ये भी पढ़ें-

हैल्थ सप्लीमेंट सीरप जाइम वैल जांच में फेल, स्वर्ण जयंती अस्पताल के मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 19 March 2021

वहीं कुरुक्षेत्र में निर्माणाधीन गीता ज्ञान संस्थानम जो कि भविष्य में देश की धरोहर के रूप में जाना जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थानम में मिनी म्यूजियम का शुभ आरम्भ हो चुका है जिसका उदघाटन काष्र्णि स्वामी गुरुशरणानन्द महाराज आरआरएस के सहकरवाहक कृष्ण गोपाल एवं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट़्टर ने संयुक्त रूप से किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments