Saturday, April 12, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)श्री बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का आज से समय बदला, जानिए दर्शनों...

श्री बांकेबिहारी मंदिर के दर्शनों का आज से समय बदला, जानिए दर्शनों का समय

वृंदावन। बांकेबिहारी मन्दिर के दर्शन और उनकी आरतियों के समय में आज से परिवर्तन हो गया है। इस ग्रीष्मकालीन समय परिवर्तन में मंदिर प्रात: 7.45 से दोपहर 12.00 तक दर्शन होंगे। सायंकालीन सेवा में सायं 5.30 से रात्रि 9.30 बजे तक दर्शन होंगे।


ठा. बांकेबिहारी मंदिर के प्रबन्धक (प्रशासन)मुनीष कुमार शर्मा ने बताया कि होली के दूसरे दिन मंदिर के समय में परिवर्तन हो जाता है। ग्रीष्मकालीन सेवा निर्धारित हो जाता है।


प्रात:कालीन दर्शनों का समय

दर्शन का समय – प्रात: 7.45 से दोपहर 12.00 बजे तक
श्रृंगार आरती- प्रात: 7.55 बजे
राजभोग आरती – दोपहर 11.55 बजे

सायंकालीन दर्शनों का समय

दर्शन का समय – सायं 5.30 से रात्रि 9.30 बजे तक
शयनभोग आरती – रात्रि 9.25 बजे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments