Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़यमुनोत्री कलश पदयात्रा का कदम-कदम पर हुआ जोरदार स्वागत

यमुनोत्री कलश पदयात्रा का कदम-कदम पर हुआ जोरदार स्वागत

मथुरा। यमुनोत्री कलश पदयात्रा उत्तरखण्ड के खेड़ा महाराज घोड़ों पीपली से नकुद तहसील स्थित श्री नकुल महादेव मंदिर पहुंची। यहां भाजपा कार्यकर्ताआें के साााि स्थानीय लोगों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यमुना शुद्धिकरण को लेकर यमुनोत्री के खरसाली से शुरु हुई कलश यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ रही है, वैसे ही यमुना भक्तों को समर्थन मिल रहा है।

स्वागत करने वालों में नगर पालिका नुकूड अध्यक्ष शाहनवाज खान, भाजपा नगर मंडल महामंत्री सोहन गुप्ता, मां शाकंभरी सेवा समिति व नकुल महादेव प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों अवनीश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय सिंघल, जीतेंद्र गोयल, मनोज अग्रवाल अमित शर्मा (काके) आदि लोगों ने पड़ाव स्थल नुक्कड़ महादेव पहुंचने पर यात्रा के संयोजक रंजीत महेश पाठक का माल्यार्पण कर व यमुना कलश का चुनरी उढाकर स्वागत किया।

दोपहर विश्राम के बाद शाम 4:00 बजे कलश यात्रा ने नगर भ्रमण कर लोगों को यमुना शुद्धिकरण के लिए जागृत किया। जहां नगर की जनता ने जगह जगह यात्रा का स्वागत किया। यह यमुना कलश यात्रा 1 अप्रैल को अपने अगले पड़ाव टिपरी सेरगर के लिए प्रस्थान करेगी। दरअसल इस कलश पदयात्रा का उद्देश्य यमुना मैया के अस्तित्व को बचाना है।

यमुना शुद्धिकरण के लिए लोगों को जागरूक करना है। पतित पावनी यमुना मैया प्रदूषण के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। ऐसे में यमुना भक्तों की जरूरत है कि यमुना को प्रदूषण मुक्त कराया जाए कलश पदयात्रा 20 अप्रैल तक मथुरा पहुंचेगी जहां पर यमुना मैया के शुद्धिकरण का संकल्प लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments