Sunday, April 20, 2025
Homeडिवाइन (आध्यात्म की ओर)ब्रज के शीतला माता मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, महिलाओं ने...

ब्रज के शीतला माता मंदिरों में लगा भक्तों का तांता, महिलाओं ने किया बसौड़ा पूजन

मथुरा। ब्रज में बसौड़ा पूजन पूर्ण आस्था और विश्वास के साथ मनाया गया। शीतला माता मंदिरों में भोर से ही देवी भक्तोें का तांता लगा रहा। कई मथुरा, वृंदावन सहित कई क्षेत्रों में प्राचीन शीतला माता मंदिरों में मेला लगा लगा। दिनभर पूजन का क्रम जारी रहा। मंदिर शीतला देवी के जयकारो से गूंज उठे।

शुक्रवार को ब्रज में 40 दिवसीय होली के त्यौहार के समापन के बाद बसौड़ा पूजन पूर्ण आस्था के साथ घर-घर में मनाया गया। बसौड़ा पूजन के लिए अर्ध रात्रि से ही महिलाओं द्वारा मंदिरों के बाहर लंबी कतार ल गई।


मान्यता है कि एक रात पहले बने भोजन एवं पकवानों से शीतला माता मंदिरों में पूजन किया जाता है। इस पूजा-अर्चना करने से बदलते हुए मौसम के चलते बच्चों के कोई बीमारियां उत्पन्न न हो और दैवीय आपदा से बचे रहें इस तरह की कामना भक्तों द्वारा देवी मंदिरों में की जाती है। इस बसौड़ा पूजन के लिए हलवा, चावल, दही पूड़ी, मीठे चावल विशेष रुप भोग लगाया जाता है। जिससे हर घर में सुख शांति बनी रहे।


मथुरा में कंकाली मंदिर, शीतला माता मंदिर, होलीगेट अंदर माता वाली गली एवं सरस्वती कुंड जैसे प्रमुख मंदिरों में बांसौड़ा पूजन किया जा रहा है। वहीं वृंदावन में गोपीनाथ बाजार, मथुरा गेट क्षेत्र, मदनमोहन घेर,चामुण्डा देवी मंदिर परिसर में एवं गौरानगर देवी मंदिरों पर शीतला माता का पूजन के लिए बड़ी संख्या में महिला भक्त का तांता लगा है।

आगरा किला की छोटी मस्जिद में दबी हैं श्रीकृष्ण की प्रतिमाएं, कोर्ट में पहुंचा मामला

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Thursday, 1 April 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments