Saturday, March 15, 2025
Homeजुर्महाथिया के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, शस्त्र...

हाथिया के जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार, शस्त्र बरामद

बरसाना। पुलिस ने हाथिया गांव में अवैध शस्त्रों की फैक्ट्री का भंडाफोड़़ किया है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार करने के साथ फैक्ट्री से बंदूक, तमंचा सहित बने और अधबने शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से शस्त्र की हाथिया से ले जाकर अन्य क्षत्रों में सप्लाई करने वालों में हड़कंप मचा है।

बरसाना थाना प्रभारी आजाद पार्ल ंसंह ने बताया कि बीती रात बरसाना थाना क्षेत्र के हाथिया गांव के जंगल में चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मोके से पुलिस टीम ने 12 बोर की एक बंदूक, कारतूस, खोखा कारतूस, तीन अधबनी बंदूक, एक बांक और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। फैक्ट्री में शस्त्र बनाने वाले हाथिया गांव के नगला जरैला निवासी असलम पुत्र सुब्बा एवं आमिर पुत्र असलम को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। ज्ञात हो कि गत माह भी पुलिस द्वारा हाथिया के जंगल में ही अवैध रुप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था।


थाना प्रभारी आजादपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने अवैध रुप से चल रही शस्त्र फैक्ट्री को लेकर धरपकड़ तेज कर दी है। हाथिया गांव के जंगल में अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पर पकड़े गए दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बने और अधबने शस्त्र भी जब्त किए गए हैं।

यूपी सरकार से की बरसाना के राधारानी मंदिर को अधिग्रहण करने की मांग, हुई पंचायत

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 2 April 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments