Thursday, April 17, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़2 अपर न्यायाधीश सहित 7 कोरोना पॉजिटिव, जिला न्यायालय 2 दिन के...

2 अपर न्यायाधीश सहित 7 कोरोना पॉजिटिव, जिला न्यायालय 2 दिन के लिए बंद

मथुरा। अब जिला न्यायालय में भी कोरोना वायरस ने दस्तक देदी है। दो न्यायाधीश और न्यायालय के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी की रेपिड एण्टीजन टेस्ट किया गया था। दो न्यायाधीश सहित सात लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो दिन के लिए जिला न्यायालय को बंद करने फैसला लिया गया है। न्यायालय का सघन सेनेटाइजेशन किया जाएगा।


न्यायालय से प्राप्त प्रशासनिक आदेश के मुताबिक बुधवार को दो अपर एवं सत्र न्यायाधीश के साथ-साथ इनमें से एक न्यायाधीश की पत्नी और दो पुत्रियोंं की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके अलावा न्यायालय के दो कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। न्यायालय में कोरोना वायरस की दस्तक के बाद कोरोना संक्रमण को समाप्त करने के लिए न्यायालय को सघन सेनेटाइजेशन किया जाएगा। इसलिए जनपद न्यायालय को दो दिन के लिए बंद किया जाएगा। इस संबंध में जनपद न्यायाधीश ने आदेश जारी किए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments