Friday, October 18, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यमुना कलश पदयात्रा पहुंची भैय्याजी आश्रम, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

यमुना कलश पदयात्रा पहुंची भैय्याजी आश्रम, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

मथुरा। बुधवार को यमुना कलश पदयात्रा में शंकराचार्य आश्रम पक्का घाट से डुन्डू खेड़ा होती हुई भैय्याजी आश्रम पहुंची। यमुना शुद्धिकरण के लिए यमुना महारानी के उदगम स्थल से शुरु इस यात्रा में जगदगुरू स्वरूपानंद आश्रम के प्रभारी ब्रह्मचारी दिव्यानंद महाराज अपने शिष्यों एवं साधुओं के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। यह कलश यात्रा पदयात्रा प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर के संस्थापक रणजीत महेश पाठक के नेतृत्व चल रही है।


रास्ते में जगह -जगह ग्रामीणों द्वारा स्वागत किया गया। आश्रम पहुंचने पर महेश आर्य ,गोपाल भट्ट तथा एम एम शर्मा के नेतृत्व ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जहाँ यमुना आरती के पश्चात यमुना प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया गया।


22 किलोमीटर पदयात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामवासियों ने यमुना कलश पर पुष्प वर्षा व माल्यार्पण किया। जोश और यमुना महारानी के प्रति आस्था से लवरेज “यमुना को निर्मल रहने दो,यमुना को अविरल बहने दो” मां यमुना के जयकारे लगाए गए।


पैदल यात्रियों में पंडित रत्नेश, सचिन चतुर्वेदी, आयुष नारायण, सुरेन्द्र चतुर्वेदी, मोहिताचार्य, संजय चतुर्वेदी, प्रवेश उनियाल, वसीम खान, माखन, मनसुख,राजेंद्र, धरमदास ,लव चतुर्वेदी , वेद प्रकाश उनियाल, सुनील उनियाल, सौरभ उनियाल ममलेश उनियाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments