Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़संस्कृति विवि के 64 छात्रों को न्यू एलनबेरी वर्क्स में मिली नौकरी

संस्कृति विवि के 64 छात्रों को न्यू एलनबेरी वर्क्स में मिली नौकरी


मथुरा। संस्कृति विश्वविद्यालय में फरीदाबाद से आई कंपनी न्यू एलनबेरी वर्क्स ने 64 छात्रों को अच्छे वेतनमान पर चयनित किया है। कंपनी से आए अधिकारियों ने यह चयन लिखित, मौखिक परीक्षा के बाद किया। कंपनी के एचआर अरुण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि न्यू एलनबेरी वर्क्स एक मजबूत उद्यमी संस्कृति के साथ आगे की ओर बढ़ने वाली कंपनी है। कंपनी इंजन और ट्रांसमिशन एप्लाइंस के लिए गियर और शाफ्ट का निर्माण करती है।

कंपनी पिछले 40 सालों से बड़े पैमाने में पूरी क्षमता के साथ स्वदेशी और अंतर्राष्ट्रीय मांग के अनुरूप उत्पादन कर रही है। कंपनी को अपने सभी नियोक्ताओं के बीच अच्छे काम के लिए जाना जाता है। कंपनी से आए एचआर अरुण यादव ने विश्वविद्यालय के डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनिरिंग के छात्रों को कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए चयन प्रक्रिया प्रारंभ कराई। लिखित परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया। साक्षात्कार के बाद 64 छात्रों को कंपनी ने नियुक्ति पत्र जारी किए।


जिन छात्रों को कंपनी ने अपने यहां नौकरी दी है, उनमें संस्कृति विवि के डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र धर्मेश शर्मा, सुमित कुमार यादव, बलराम सागर, मुन्ना कुमार, राहुल कुमार माझी, अभिषेक कुमार, अंकित कुमार, अंकित प्रसाद, गजेंद्र कुमार, महेश कुमार, मनीष कुमार, रोहित, रोहित कुमार गुप्ता, सन्नी कुमार, प्रदीप कुमार, कोमल सिंह, मनीष कुमार सिंह, रोहित कुमार, श्याम सुंदर, विष्णु कुमार शर्मा, दीन दयाल शर्मा, राजकुमार, कुल्दीप कुमार, शुभम कुमार, सतीश शर्मा, अमित कुमार, मोहम्मद अफजाल रजा, गौरव, अर्नव राज, अजीज अहमद, अनीश कुमार यादव, रवि आनंद, हरिओम, महेश, रोहित, अरमान खान, हरगोविंद, गणेश, बेदन कुमार राज, रंजन कुमार, अभिषेक प्रसाद, विवेक कुमार, अंकित भार्गव, अर्जुन कुमार साह, बिट्टू दास, चंदन कुमार, एमडी रजाउल करीम, नीरज कुमार, सुधीर कुमार, मो. निसार अहमद, आकाश दीप, आकाश गर्ग, आयुष कुमार शर्मा, प्रिंस कुमार साह, ऋतेश कुमार साह, वेद प्रकाश, विकास कुमार गुप्ता, विवेक कुमार.हैं।

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस से मथुरा में एक और मौत, फिर निकले 113 कोरोना पॉजिटिव

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 9 April 2021


सभी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए विवि की विशेष कार्याधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने कहा कि हमारे विवि से निकलकर बड़ी-बड़ी कंपनियों में रोजगार पा रहे छात्र-छात्राएं विवि का नाम तो ऊंचा कर ही रहे हैं साथ ही कंपनियों को भी आगे ले जाने में बहुत बड़ा योगदान दे रहे हैं।

उन्होंने बताया कि संस्कृति विवि द्वारा विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है। यही वजह है कि ये विद्यार्थी कंपनियों की आवश्यकताओं पर खरे उतर रहे हैं। इस मौके पर संस्कृति विवि के कुलपति डा. राणा सिंह ने भी चयनित छात्रों को बधाई दी है।

ये भी पढ़ें

अगर ये गलती की तो बंद हो जाएगा EPFO अकाउंट, जानें फिर कैसे मिलेंगे पैसे

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 9 April 2021

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments