Saturday, October 19, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़लेप्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने स्टाज्इक 1 की प्रतिष्ठित कमान सम्भाली

लेप्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने स्टाज्इक 1 की प्रतिष्ठित कमान सम्भाली


मथुरा। लेप्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने 05 अप्रेल को स्ट्राइक 1 के जनरल ऑफिसर कमांडिग के रुप में पदभार सम्भाला। उन्होंने स्ट्राइक 1 की यह प्रतिष्ठित कमान लेप्टिनेंट जनरल सी पी करियप्पा से ग्रहण की। सैनिक स्कूल घोडाखाल, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और सैन्य सेवा अकादमी के पूर्व छात्र, लेप्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने 14 जून 1986 को भारतीय सेना की राजपूत रेजीमेंट की 23वीं बटालियन में कमीशन प्राप्त किया था।


उन्होंने अपनी यूनिट को जम्मू और कश्मीर एवं अरुणाचल प्रदेश में सफलता पूर्वक कमांड किया है। इसके अलावा उन्होंने भारत की पश्चिमी सीमा पर स्थित एक इंफैट्री ब्रिग्रेड और आर्मी हैड क्वार्टर की रिजर्व पर्वतीय डिवीजन को भी कमांड किया है।

ये भी पढ़ें

अगर ये गलती की तो बंद हो जाएगा EPFO अकाउंट, जानें फिर कैसे मिलेंगे पैसे

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 9 April 2021

जनरल कटियार डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज एवं नेशनल डिफेंस कॉंलेज से उत्तीर्ण हैं तथा नेशनल वार कॉलेज यूएसए के विशिष्ट स्नातक हैं। वे भूटान में भारतीय सैन्य प्रशिक्षण टीम और रक्षा सेवा स्टाफ कॉंलेज के निर्दे शन स्टाफ में प ्रशिक्षक भी रहे है। इसके अलावा उन्होंने सैन्य अभियान प्रबंध विभाग में ग्रेड वन तथा काेर एव ं कमा ंड मुख्यालय में ब्रिगेडियर जनरल स्टाफ के पद पर भी कर्तव्यों का निर्वहन किया है। स्ट्राइक वन की कमान सम्भालने से पहले वे नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के इंटीगें्रटेड मुख्यालय में स्टाफ ड ्यूटी प्रबंध निदेशक थे।

स्ट्राइक 1 की कमान सम्भालने के बाद उन्होंने सभी पदों को परिचालन तैयारियों पर घ्यान केंद्र्रित करने को कहा ताकि राष्ट्र के दोहरे मोर्चे पर उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सफलता पूर्वक सामना किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्ट्राइक 1 राष्ट्र के लिए एक निर्णायक बल के रुप में अपने रणनीतिक महत्व को बढाएगा।

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस से मथुरा में एक और मौत, फिर निकले 113 कोरोना पॉजिटिव

Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Friday, 9 April 2021
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments