मथुरा। कोरोना संक्रमण से यह चारों तरफ हाहाकार मचा है। लोगों में महामारी से बचने के लिए अपने घरोें में बंद हो गए हैं। इसका सीधा असर रोडवेज बस सेवाओं पर दिखने लगा है। यात्रियोें के न होने के कारण रोडवेज बस की रफ्तार भी थम गई है। बस यात्रियों के बगैर घंटों बस स्टेंडों पर खड़ी रहती हैं।
परिचालक ने जानकारी देते हुए बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के ज्यादा केस सामने आने के कारण लोगों में एक भय का माहौल है जिसके चलते लोग अब सफर नहीं कर रहे हैं और रोडवेज बस के पहिए थम गए हैं, जिसके चलते रोडवेज कर्मचारियों को सवारियो का घंटों इंतजार करना पड़ता है लेकिन एक इक्का-दुक्का ही सवारी अब निकल कर आ रही है जोकि बहुत ही जरूरत पड़ने पर निकल रही है।
यूपी में शनिवार एवं रविवार को छोड़कर सभी दिन खुलेंगे बाजार, लगेंगे साप्ताहिक बाजार
Posted by Neo News-Har Pal Ki Khabar on Monday, 26 April 2021
उन्होंने बताया कि मथुरा से सामान्य दिनों में जहां 200 से भी अधिक बसों का संचालन विभिन्न शहरों और क्षेत्रों के लिए होता था। वही अब कुछेक ही बसों का संचालन हो रहा पा रहा है। इसका बड़ा कारण है कि यात्रियों का न होना।