Monday, April 21, 2025
HomeUncategorizedकोरोना से शेर की मौत, सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी

कोरोना से शेर की मौत, सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी


नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से संक्रमण के सर्वाधिक चार लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं। यह एक दिन में सबसे ज्यादा हैं। उपचाराधीन मामलों की संख्या अब 32 लाख के पार हो गई है। इससे भी ज्यादा दुख की बात यह है कि यह वायरस जानवरों में भी फैलने लगा है। कोरोना वायरस से एक शेर की मौत हो गई है।


केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने कोरोना से शेर की मौत की पुष्टि की है। केन्द्रीय मंत्रालय ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। राज्यों के सभी राष्ट्रीय उद्यान सेंचुरी संरक्षित वन क्षेत्र तुरंत प्रभाव से बंद करने की, केन्द्रीय वन मंत्रालय के डीआईजी राकेश जगेनिया ने एडवाइजरी जारी की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments