ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज शनिवार को बैशाख सुदी तृतीया 08:01 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु , अक्षय तृतीया / आखातीज (पंचांगभेद ) , वैनायकी श्री गणेश / वरद चतुर्थी व्रत (पंचांगभेद से कल रविवार को भी ) , त्रेतायुगादि 3 , पितृ / पितामहादि के निमित्त सक्तु – चीनी – फल – धर्म- घटादि दान , सौर (वृष) ज्येष्ठ मासारम्भ , सर्वदोषनाशक रवि योग 08:39 से , विघ्नकारक भद्रा 21:01 से , त्रिलोचन दर्शन यात्रा ( कोरोना काल में नहीं होगी यात्रा ) , श्री मातंगी जयन्ती ( बैशाख शुक्ल तृतीया ) , भगवान श्री परशुराम जयन्ती ( एकाध पंचांग में आज अक्षय तृतीया को मानकर ) , महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती , श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस , श्री राधिका रंजन गुप्ता स्मृति दिवस , विश्व परिवार दिवस व अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- बैशाख
- पक्ष- शुक्लपक्ष
- तिथि- तृतीया-08:01 तक
- पश्चात- चतुर्थी
- नक्षत्र- मृगशिरा-08:39 तक
- पश्चात- आद्र्रा
- करण- गर-08:01 तक
- पश्चात- वणिज
- योग- धृति-26:27 तक
- पश्चात- शूल
- सूर्योदय- 05:30
- सूर्यास्त- 19:04
- चन्द्रोदय- 07:50
- चन्द्रराशि- मिथुन-दिनरात
- सूर्यायण – उत्तरायण
- गोल- दक्षिणगोल
- अभिजित- 11:50 से 12:44
- राहुकाल- 08:54 से 10:35
- ऋतु- ग्रीष्म
- दिशाशूल- पूर्व
कल रविवार को बैशाख सुदी चतुर्थी 10:02 तक पश्चात् पंचमी शुरू , वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत (पंचांगभेद से ) , मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में 23:07 पर , बुध मृगशिरा नक्षत्र में 12:12 पर , सर्वदोषनाशक रवि योग 11:14 तक , विघ्नकारक भद्रा 10:02 तक , जवान श्री सन्दीप शहादत दिवस , श्री चर्चिल अलेमाओ जन्म दिवस , सिक्किम स्थापना दिवस , राष्ट्रीय डेंगू दिवस व अंतर्राष्ट्रीय प्रकाश दिवस (यूनेस्को )।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय