Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़जेल में गैंगवार के बाद बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक सस्पेंड, कई अफसरों...

जेल में गैंगवार के बाद बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक सस्पेंड, कई अफसरों के हुए तबादले

चित्रकूट। जेल में शुक्रवार हुई गैंगवार के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जेलर और जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया। अपर मुख्य सचिव ने दोनों अधिकाारिेयों को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए और विभागीय कार्यवाही के आदेश दिए हैं। वहीं कारागार विभाग में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है।

शुक्रवार को हुई सनसनीखेज घटना के बाद अशोक कुमार सागर को चित्रकूट जेल का सुपरिटेंडेंट और सीपी त्रिपाठी को जेलर बनाया गया है। इसी तरह संजीव त्रिपाठी को डीआईजी जेल प्रयागराज ओर आयोध्या रेंज का प्रभार सौंपा गया है। शेलेन्द्र कुमार मैत्रेय को डीआईजी, कारागार मुख्यालय और डीआईजी लखनऊ क्षेत्र का प्रभारी बनाया है।

शुक्रवार को सुबह जेल में कैद अंशुल दीक्षित ने पिस्टल से यहां बंद तेराजुद्ीन उर्फ मेराज अली और मुकीम उर्फ काला पर गोली चला दी। हमले में दोनों की मौत हो गई। ये दोनों की पश्चिमी यूपी के टॉप कुख्यात बदलाश थे। जेल के अन्दर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने वहीं अंशुल दीक्षित का एनकाउंटर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments