मरीजों को ऑक्सीजन के लिये नहीं जाना पड़ेगा मथुरा
गोवर्धन। कौरोना संक्रमण के चलते घरो मे आइसोलेशन कर रहे मरीजों को अब गोवर्धन मे ही आक्सीजन की सुविधा मिलेगी। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की पहल पर जनपद मुख्यालय के पश्चात गोवर्धन मे भी दो स्थानो पर आक्सीजन की उपलब्धता शुरू कर दी है।
बता दै कि कौरोना संक्रमण के चलते अधिकांश मरीजो को होम आइसोलेट किया जा रहा है। इनमै आक्सीजन की कमी आने पर परिजनो के हाथ पैर फूल जाते है और उनको भर्ती कराने या आक्सीजन की जुगाड के लिये परिजनो को मथुरा दौडना पडता था मगर इस परेशानी के देखते हुये व मरीजो की मदद के लिये जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मथुरा शहर मे विगत दिनो आक्सीजन सिलैंडर केन्द्र खोलकर आक्सीजन की सुगमता के लिये पहल की तो वही जनपद की पांचो तहसीलो मे उपलब्धता के क्रम मे गोवर्धन तहसील मे कस्वा गोवर्धन मे भी दो केन्द्र आक्सीजन सहयोग देने के लिये शुरू कर दिये।
मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वालो ने वताया कि अब गोवर्धन अंचल के संक्रमित मरीजो को आक्सीजन के लिये मथुरा दौड नही लगानी होगी। वह गोवर्धन मे जतीपुरा रोड स्थित आक्सीजन सिलेण्डर केन्द्र व जहारवीर बाबा मंदिर के निकट स्थित आक्सीजन केन्द्र से सिलेण्डर हेतु मंडल के नगर अध्यक्ष समाजिक कार्यकर्ता मनीष लंबरदार मो• 9927200411, महामंत्री हुकुम अग्रवाल मो• 9997505549, कोषाध्यक्ष रवि अग्रवाल पारले मो• 9897003210, मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा मो • 8077854187 पर संपर्क कर आक्सीजन सिलैंडर प्राप्त कर सकते है। इसके लिये सिलैंडर प्राप्त करने वाले को खाली सिलैंडर व आधार कार्ड जमा कराना होगा।
खाली सिलैंडर न होने पर सिलैंडर की सीक्योरिटी ( रिफंडेवल ) जमा कराकर सिलैंडर प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल दाल वाले, कंचनलाल अग्रवाल प्रदेश उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डे, योगेंद्र चतुर्वेदी जिला महामंत्री, संजय अग्रवाल ,कृष्ण गोपाल सिंघल, हरेन्द्र सिंह व्यवस्थापक, जितेंद्र प्रजापति जिलाध्यक्ष युवा इकाई, आदि उपस्थित रहे।