Tuesday, April 22, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़हां.. यह सच है कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रुप होते...

हां.. यह सच है कि डॉक्टर धरती पर भगवान का रुप होते हैं…


मथुरा। कोरोना महामारी के इस दौर में राधेश्याम हॉस्पीटल के एक डॉक्टर की दरियालिदी ने एक निर्धन व्यक्ति का घर गिरवी रखने से बचा लिया। इतना ही नहीं, उसकी पत्नी सफल ऑपरेशन करके जान भी बचाई। वह निर्धन व्यक्ति पत्नी के इलाज के लिए घर को गिरवी रखकर इलाज के लिए पैसे लेकर हॉस्पीटल पहुंचा था। अब वह डॉक्टरों को बार-बार धन्यवाद देते नहीं थक रहा है। यह वाकया खुद धनी सिंह ने नियो न्यूज को बताया।

मजदूरी कर परिवार का भरणपोषण करने वलो धनी सिंह ने बताया कि मथुरा के समीप गांव के रहने वाले धनी सिंह की पत्नी की 18 मई को अचानक तबियत खराब हो गई। वह पत्नी को इलाज के लिए राधेश्याम हॉस्पीटल पहुंचा। हॉस्पीटल के डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने धनी सिंह को बताया कि उनकी पत्नी की ऑपरेशन होगा। डॉक्टर अनुराग गुप्ता ने ऑपरेशन में होने वाला खर्चा और अपनी फीस भी उसे बताई। दूसरे दिन धनी सिंह अपने घर को गिरवी रखकर इलाज के लिए जब हॉस्पीटल पहुंचा। तो उसने डॉक्टर अनुराग गुप्ता को बताया कि वह फीस और खर्चा दोनों ही अपने मकान को गिरवी रखकर ले आया हूं।

धनी सिंह की बात सुनकर डॉक्टर अनुराग गुप्ताचकित रह गए। उन्होंने धनी सिंह की पत्नी का निशुल्क सफल ऑपेरशन किया और उसे ठीक कर दिया। वहीं धनी सिंह से किसी भी तरह का शुल्क न लेकर उसके गिरवी रखे मकान को बचा लिया।

धनी सिंह डॉक्टर की दरियादिली को देख भावुक हो गया और कहा कि धरती पर डॉक्टर भगवान का रुप होते हैं। यह सच है जो आज मैने जान लिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments