Saturday, April 19, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़एक्सप्रेस वे पर उतरा जेट प्लेन से मचा हड़कंप, प्लेन में सवार...

एक्सप्रेस वे पर उतरा जेट प्लेन से मचा हड़कंप, प्लेन में सवार कैप्टन सहित दोनों सुरक्षित

मथुरा। नौहझील क्षेत्र में एक जेट प्लेन में तकनीकि खराबी आने के चलते यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 72 पर उतरा और एक बड़़ा हादसा होने से टल गया। जेट प्लेन की इमरजेंसी लेंडिंग से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पउ़ताल में जुट गई। लोगों का जमावड़ा लग गया। यह जेट प्लेन नारोला से अलीगढ़ जा रहा था।

गुरुवार सुबह नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्स्रप्रेस वे पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक जेट प्लेन ने इमरजेंसी लेंडिंग ली। यमुना एक्स्रपे्रस पर वाहनों की गति थम गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एक्स्रप्रेस वे पर वाहनों को रोककर डायवर्ट कराय जा रहा है।। वहीं जांच पड़ताल की गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि जेट प्लेन अलीगढ की क्रॉस कंट्री फ्लाइट टे्रेनिंग सेंटर का जेट प्लेन है जो कि नरोला से अलीगढ के लिए उड़ान भरी थी। प्लेन में कैप्टन जगरीत और स्टूडेंट आदित्य घोष सवार थे। बताया जा रहा है कि प्लेन में पॉवर लॉस होने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एक्सप्रेस- वे पर लैंडिंग सुरक्षित हो गई। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

कैप्टन जगरीत सिंह ने बताया कि जेट प्लेन में टे्रेनिंग के दौरान अचानक तकनीकि खराबी आ गई। पॉवर लॉस हो रही थी। इसलिए समय रहते इमरजेंसी लैडिंग करनी पड़ी। इसमें प्लेन में सवार दोनों ही सुरक्षित हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments