Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों से गिरकर एक सफाईकर्मी की मौत, दूसरा घायल,...

कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों से गिरकर एक सफाईकर्मी की मौत, दूसरा घायल, परिजनों ने काटा हंगामा

बरसाना। कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों से सफाई करते वक्त दो मजदूर गिर गए। इनमें से एक मजदूर की मौके पर मौत गई। वहीं दूसरे मजदूर को उपचार के लिए मथुरा रेफर किया गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने रंगीली महल आश्रम के गेट पर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मंगलवार शाम रंगीली महल आश्रम स्थित कीर्ति मंदिर में सीढ़ियों से सफाई करते हुए सफाई कर्मी गाजीपुर निवासी खेमचंद उम्र 35 वर्ष एवं जाटव मोहल्ला बरसाना निवासी अमीचंद 30 वर्ष गिर पड़े। इस दौरान आनन फानन मंदिर प्रबंधन ने घायल दोनों मजदूरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने मजदूर खेमचंद को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मजदूर अमीचंद को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया। घटना के बाद मृतक के स्वजनों ने रंगीली महल आश्रम के गेट पर हंगामा काटा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित मृतक के स्वजनों को समझाया।

रंगीली महल आश्रम के सचिव नितिन गुप्ता ने बताया कि जेकेपी संस्था मृतक के स्वजनों को आर्थिक मदद देंगी। वहीं मृतक के स्वजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायल मजदूर का भी उपचार कराया जाएगा। थाना प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए मथुरा भेज दिया गया है। वहीं घटना स्थल पर पुलिस तैनात है। फिलहाल शांति का माहौल है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments