Saturday, September 21, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़मथुरा में हिसंक बंदरों ने युवक पर हमला बोला, लहूलुहान युवक ने...

मथुरा में हिसंक बंदरों ने युवक पर हमला बोला, लहूलुहान युवक ने दौड़कर बचाई जान

मथुरा। शहर में बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। मारु गली में बंदरों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। बंदर उसके मुंह, हाथ और पीठ पर काट खा गए। जिससे वह घायल हो गया। घायल होने पर भी युवक ने बामुश्किल दौड़कर अपनी जान बचाई। लहुलुहान हालत में स्थानीय लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।


फिरोजाबाद निवासी एक युवक शहर की मारू गली से होकर गुजर रहा था कि तभी अचानक सकरी गली में बैठे 10-12 आक्रामक बंदरों ने युवक पर हमला कर दिया। बंदर चारों तरफ से युवक को खौंसने और काट खाने लगे। युवक ने सहायता के लिए शोर मचाया। जब तक लोग अपने घरों से बाहर आते तब तब उसको कई जगह काट खा गए। युवक ने बहुत ही मुश्किल से दौड़ कर अपनी जान बंदरों से बचाई। युवक की तेज आवाज सुनकर लोग अपने घरों से बाहर आए और युवक से बंदरों को बचाने के लिए जतन करने लगे। लहूलुहान हालत में युवक लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

आपको बता दें कि मथुरा-वृंदावन में बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। जब भी मथुरा में नगर निगम और विधानसभा के चुनाव होते हैं। उससे ठीक पहले जन प्रतिनिधियों के ही लोग इन मुद्दोें लेकर सड़कों पर आते हैं। जन प्रतिनिधि मथुरवासियों को बंदरों की समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिलाते हैं। लेकिन पिछले एक दशक से भी अधिक समय से यह समस्या जस की तस बनी हुई है।

वनाधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में तेज गर्मी के कारण बंदरों का स्वभाव भी हिंसक हो जाता है और ज्यादातर लोगों पर हमला कर देते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments