Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़गौ रक्षक को पाकिस्तान से धमकी मिलने पर संतों में उबाल, कार्रवाई...

गौ रक्षक को पाकिस्तान से धमकी मिलने पर संतों में उबाल, कार्रवाई की मांग

वृंदावन। वृंदावन गो रक्षा समिति के अध्यक्ष विकास पंडित को पाकिस्तान से मिली रही धमकी के बाद संतों में उबाल आ गया है। धर्म रक्षा संघ ने परिक्रमा मार्ग स्थित अखण्ड दया धाम आश्रम में महामण्डलेश्वर स्वामी भास्करानन्द महाराज की अध्यक्षता में बैठक की गई। जिसमें महंत एवं संतों ने रोष व्यक्त किया। पुलिस से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।


धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय मार्गदर्शक महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि धार्मिक नगरी में विगत कुछ समय से गायों की तस्करी और गोकशी मै लगातार वृद्धि हो रही है जिसे रोकने के लिए गौ रक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष विकास पंडित एवं उनकी टीम द्वारा कई गौ तस्करों पुलिस की मदद से गिरफ्तार कराया गया है जिससे परेशान होकर कुछ लोग पाकिस्तानी नंबर से फोन पर धमकी दे रहे है।

स्वामी भास्करानंद महाराज ने कहा कि हमारे सभी गौ रक्षक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगाकर गायों की रक्षा करते हैं ऐसे में सरकार को गौ रक्षकों की रक्षा के लिए खास इंतजाम करने चाहिए।संत समाज में गौतस्करी को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है।

धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्री महाराज ने कहा के विगत कई वर्षों से वृंदावन गौ रक्षा सेवा समिति विकास पंडित के नेतृत्व में गायों की रक्षा कर रही है कितनी बार उनका आमना-सामना गौ तस्करों के साथ हुआ है कई बार गौ रक्षकों के ऊपर जानलेवा हमले भी हुए हैं मगर गायों की रक्षा के लिए गौ रक्षक हमेशा तत्पर रहते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments