Wednesday, April 23, 2025
Homeशिक्षा जगतजी.एल. बजाज मथुरा के विद्यार्थियों ने बी.टेक परीक्षा परिणाम में सिद्ध की...

जी.एल. बजाज मथुरा के विद्यार्थियों ने बी.टेक परीक्षा परिणाम में सिद्ध की श्रेष्ठता


कोरोना संक्रमण के दौर में यह सफलता काबिलेतारीफः डॉ. रामकिशोर अग्रवाल


मथुऱा। उच्च तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा ने एक बार फिर से अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। हाल ही डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा बी.टेक. प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में जी.एल. बजाज नोएडा ने जहां शीर्ष रैंक हासिल की वहीं जी.एल. बजाज मथुरा को प्रदेश में दूसरा स्थान मिला।


आर.के. एज्यूकेशन हब के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने इस शानदार उपलब्धि पर कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते जब समूची शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित रही हों ऐसे समय में यह सफलता वाकई काबिलेतारीफ है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह सफलता प्रबुद्ध शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का सुफल है। इस उपलब्धि के लिए आर.के. एज्यूकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा संस्थान की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय लखनऊ के विभिन्न संकायों के परीक्षा परिणामों में जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की श्रेष्ठता सर्वविदित है। इसका श्रेय संस्थान की सर्वश्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली को जाता है। हाल ही बी.टेक. प्रथम सेमेस्टर के घोषित परीक्षा परिणाम में जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस नोएडा और मथुरा ने क्रमशः पहली व दूसरी रैंक हासिल की। जी.एल. बजाज नोएडा का सफलता प्रतिशत जहां 90.39 रहा वहीं जी.एल. बजाज ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस मथुरा के 85.15 फीसदी छात्र-छात्राओं ने सफलता का परचम फहराया।

पिछले एक दशक के परीक्षा परिणामों पर गौर करें तो जी.एल. बजाज, मथुरा संस्थान अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रहा है। हाल ही बी.टेक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में जी.एल. बजाज संस्थान मथुरा आगरा, मथुरा, अलीगढ़ के सभी कॉलेजों को पीछे छोड़ते हुए समूचे ब्रज मण्डल में प्रथम स्थान पर रहा तथा समूचे उत्तर प्रदेश में उसे दूसरा स्थान मिला। यहां के इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं ने अपने तकनीकी कौशल एवं कड़ी मेहनत से नई इबारत लिखी है। सफलता की दृष्टि से देखें तो जी.एल. बजाज, मथुरा ने पिछले सात वर्षों के परीक्षा परिणामों में साल-दर-साल वृद्धि की है।

सभी छात्र-छात्राओं ने हर्षित स्वर में एक-दूसरे को बधाई देते हुए कहा कि इस शानदार सफलता में संस्थान का सबसे बड़ा योगदान है। शानदार वातावरण के बीच संस्थान के प्रबुद्ध प्राध्यापकों का मार्गदर्शन, अनुशासन तथा आई.आई.टी. की तर्ज मिलती शिक्षा ही हमें कुछ कर गुजरने का हौसला देती है। यहां के को-करिक्युलर इवेंट्स, इंडस्ट्रियल ट्रिप्स, कारपोरेट गेस्ट लेक्चर, प्रयोगशालाएं, खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा रचनात्मक कार्यक्रम हमारे ओवरआल डेवलपमेंट में काफी मददगार साबित होते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments