Monday, April 14, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़ध्रुव घाट श्मशान स्थल पर 2 करोड़ की लागत से बनेगा नौनहान...

ध्रुव घाट श्मशान स्थल पर 2 करोड़ की लागत से बनेगा नौनहान घर, हुआ भूमि पूजन

मथुरा। शहर के ध्रव घाट श्मशान स्थल पर नौनहान घर के निर्माण की नींव रखी गई। श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के द्वारा करीबन 2 करोड़ की लागत से बनेगा। नौनहान घर का शिला पूजन एवं भूमि पूजन मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज द्वारा वेद मंत्रों के मध्य किया गया।

मलूक पीठाधीश्वर एवं गौभक्त राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि आज वैदिक सनातन हिन्दू संस्कृति का विशेष पर्व ज्येष्ठ पूर्णिमा है। सभी देवालयों में भगवान का ज्येष्ठठाभिषेक हुआ है। सरयूजी का प्राकट्य दिवस भी आज ही है और संत कबीरदासजी की जयंती भी आज है। ऐसे विशिष्ठ अवसर पर ध्रुव घाट अत्यंत पवित्र कार्य का शुभारंभ हो रहा है। श्री सुरेशचन्द्र अग्रवाल परिवार का गो, राष्ट्र और समाज सेवा के कार्यों में उदारतापूर्वक योगदान है। इस पवित्र घर का निर्माण हो रहा है। इससे जितने लोगों को लाभ मिलेगा और उनकी आत्माएं इस परिवार को मंगलाशीष प्रदान करें।

स्वीटी सुपारी ग्रुप के एमडी एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी सुनील अग्रवाल ने बताया कि धु्रव घाट पर नौनहान घर की आवश्यकता थी। श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा यह नौनहान घर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मैं अपने पिताजी श्री सुरेशचन्द्र अग्रवालजी की स्मृ़ति में यहां नौनहान घर के निर्माण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। आज मलूक पीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज के करकमलों द्वारा इसका भूमि पूजन किया गया है।

जीएलए यूनिवर्सिटी के सीईओ नीरज अग्रवाल ने कहा कि लोगों ने घाट पर नौनहान घर की आवश्यकता थी। इसके न होने से परेशानी का सामना लोग कर रहे थे। लोगों की परेशानी और आवश्यकता को देखते हुए श्री सुरेशचन्द्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा इसे बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, प्रमुख समाज सेवी प्रमोद गर्ग कसेरे, हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन वीरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments