25 जून 1975 को देश में आपातकाल घोषित किया गया था, जिसे भारतीय इतिहास का काला दिवस माना जाता है।
गोवर्धन। शुक्रवार को सौंख बाईपास स्थित राधेश्याम कॉलोनी में लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानी दिवस मनाया गया। इसमें लोकतंत्र स्वतंत्रता सेनानी राधेश्याम मेम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों का नमन किया गया। अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर स्वर्गीय लोकतंत्र स्वंत्रता सेनानी राधेश्याम मेम्बर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। वहीं अतिथियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। रवि कुमार वर्मा अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता मनीष लम्बरदार ने कहा कि 25 जून 1975 को देश में आपातकाल घोषित किया गया था जिसको भारतीय इतिहास का काला दिवस माना जाता है। इस आवधि में लोकतंत्र के उच्च मूल्यों आदर्शों एवं मर्यादा के साथ खिलवाड़ किया गया था। आपात के दौरान स्वर्गीय राधेश्याम मेंबर साहब सहित लाखों लोगों ने मुखर होकर आपातकाल का विरोध करते हुए लोकतंत्र की रक्षा में योगदान दिया था। लोकतंत्र के रखवालों का लोकतंत्र सेनानी बनकर ऐसा सैलाब उमड़ा, कि जेलों में जगह नहीं बची। आखिरकार कुर्सियों को बचाने वाले लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार को झुकना पड़ा।
गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि देश के हजारों लोकतंत्र सेनानियों का बलिदान के चलते हम लोकतंत्र को बहाल करा सकें। लोकतंत्र के यह सेनानी आज जीवन के आखिरी पड़ाव पर हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा कोई सत्ता कुर्सी का लालची अपने आंचल में मत पालना जो लोकतंत्र की हत्या कर दे। भारत की आत्मा को जिंदा रखने के लिए लोकतंत्र बेहद जरूरी है।
इस अवसर पर गोवर्धन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार, गोवर्धन नगर पंचायत अध्यक्ष, समाजिक कार्यकर्ता मनीष लम्बरदार, हरिओम शर्मा एडवोकेट, डोरी लाल मेम्बर, सियाराम शर्मा, श्यामसुंदर उपाध्याय, रवि वर्मा पत्रकार, गौरव, लछमन स्वरूप, ओमप्रकाश, अशोक कुमार, बौद्ध रामु, डॉक्टर मुकेश सैनी, भगवान सिंह, दूल्हे राम, लीला बाबा, राजू ठेकेदार आदि लोग मौजूद रहे।