Thursday, April 10, 2025
Homeजुर्ममथुरा में घर से निकलते ही श्रद्धालु महिला से लूट, दूसरे श्रद्धालु...

मथुरा में घर से निकलते ही श्रद्धालु महिला से लूट, दूसरे श्रद्धालु को मारी गोली, मचा हड़कंप


मथुरा। शहर में अब घर के बाहर निकलना भी अब खतरे से खाली नहीं है। दिन निकले ही छत्ता बाजार में पापड़वाली गली के समीप बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर जा रही एक श्रद्धालु महिला से चेन लूट ली। वहीं बचाव में आगे आए एक अन्य श्रद्धालु को बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


शनिवार तड़के पापड़वाली गली निवासी लता चतुर्वेदी पत्नी कपिल चतुर्वेदी घर से द्वारकाधीश मंदिर मंगला दर्शन करने जा रही थी। तभी एक बाइक पर सवार हथियारों से लैस दो बदमाश आए और श्रद्धालु महिला के गले से सोने की चेन लूट कर ले गए। जब बदमाशों को चेन लूटता देख वहां से निकल रहे मथुरेश चतुर्वेदी ने देखा तो उन्होंने अपना बेंत बदमाशों में फेंक कर मारा। जिससे एक बदमाश निचे गिर पड़ा। बदमाश ने मथुरेश चतुर्वेदी को गोली मार दी। जो कि उनके पीठ मे जा लगी। वह वहीं गिर गए।

आसपास के लोग बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके पीछे दौड़े। तभी बदमाश होलीगेट की ओर भाग गए। दयाल मेडिकल स्टोर के सामने की इस वारदात से सुबह-सुबह हड़कंप मच गया। अन्य श्रद्धालु भी घटना स्थल पर जमा हो गए। आनन-फानन में घायल श्रद्धालु मथुरेश चतुर्वेदी को अस्पताल पहुंचाया। हालत। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं घटना से घबराई महिला बगैर दर्शन करे ही वापस घर चली गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश व्याप्त है।


दिन निकलते ही बदमाशों के इतने हौंसले बुलंद है कि वह श्रद्धालु महिला से लूट करने के बाद श्रद्धालु में गोली मार रहे हैं। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। वहीं लोगों में घटना और पुलिस की हीलाहवाली को लेकर रोष व्याप्त है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments