Sunday, April 20, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़भाई की जगह फर्जी तरीके से सिपाही की नौकरी कर रहा युवक...

भाई की जगह फर्जी तरीके से सिपाही की नौकरी कर रहा युवक गिरफ्तार


अयोध्या। नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। अयोध्याा कोतवाली नगर में पुलिस विभाग में अंगरक्षक पद पर अपने भाई के स्थान पर तैनात विवेक शर्मा फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि उसने अपने भाई के शैक्षिक प्रमाणपत्र से आवेदन किया था। उसकी जगह पर उसके भाई ने लिखित और फिजिकल टेस्ट दिया था। बाद में भाई दयाशंकर के नाम पर नौकरी करने विवेक पहुंच गया।

गोपनीय शिकायत मिलने के बाद एसपी ग्रामीण ने इस मामले की जांच कराई थी। जांच में विवेक को दोषी पाया गया। जिसके बाद उसे मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

2019 में सिपाही पद पर हुआ था भर्ती

अयोध्या पुलिस में कार्यरत आरक्षी विवेक आगरा का निवासी है। वह 2019 में पुलिस विभाग में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह नगर कोतवाली में तैनात था। सिपाही के रूप में तैनात विवेक की गिरफ्तारी कोतवाली परिसर से ही की गई है। कैंट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर आरक्षी का चालान किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments