Sunday, April 20, 2025
Homeजुर्मआगरा में डॉक्टर लापता, अपहरण की आशंका, पीएमओ, सीएम से परिजनों ने...

आगरा में डॉक्टर लापता, अपहरण की आशंका, पीएमओ, सीएम से परिजनों ने मांगी मदद

आगरा। ताजनगरी आगरा के ट्रांस यमुना कालोनी निवासी एक डॉक्टर मंगलवार की रात से लापता हो गया हैं। परिजनों ने अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को सूचना दी। इससे के बाद से शहर में खलबली मच गई। एत्माद्दौला क्षेत्र में हाईवे पर डॉक्टर का विद्या नर्सिंग होम है। मंगलवार रात को वे घर से अस्पताल राउंड पर गए थे। इसके बाद से वह घर वापस नहीं आए। बताया जा रहा है कि डॉक्टर के मोबाइल की लास्ट लोकेशन सैंया थाना क्षेत्र में मिली भी। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया।


जानकारी के मुताबिक ट्रांस यमुना कालोनी निवासी डॉ. उमाकांत गुप्ता, सामान्य तौर पर रात 10 बजे तक एत्माद्दौला क्षेत्र हाईवे स्थित अपने अस्पताल से घर पहुंच जाते थे। लेकिन मंगलवार की देर रात तक वे घर वापस नहीं आए। जिससे डॉक्टर के परिजनों को चिंता सताने लगी। डा. उमाकान्त की पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद खलबली मच गई। डाक्टर का मोबाइल रात 8.30 बजे से बंद था। उनके मोबाइल की लास्ट लोकेशन सैंया क्षेत्र में मिली है। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस डाक्टर की तलाश में लगी है।

डाक्टर विद्या गुप्ता ने थाना एत्माद्दौला में सुबह गुमशुदगी की तहरीर दी है। परिजनों के पास डाक्टर को लेकर किसी भी प्रकार की फोन कॉल नही है। अपहरण की आशंका पर पुलिस रात से सक्रिय हो गयी है। पुलिस को कई टीमें सैंया क्षेत्र में डेरा जमाए हैं। राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया गया है। डा. उमाकान्त सर्जन हैं, जबकि उनकी पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं।

डा. उमाकांत गुप्ता के मोबाइल की आखिरी लोकेशन सैंया से सात किमी आगे तक मिली है। जबकि उनकी पत्नी का कहना है कि डॉ. गुप्ता कभी सैंया की तरफ जाते नहीं हैं। अचानक उस तरफ जाना, सीधे तौर पर अपहरण की आशंका पैदा कर रहा है क्योंकि राजस्थान के धौलपुर में अपहरण करने वाले गिरोह सक्रीय हैं। दूसरी तरफ डा. गुप्ता जिन अस्पतालों में रात में राउंड पर जाते हैं, उन सभी अस्पतालों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस द्वारा खंगाले जा रहे हैं।

एसपी सिटी रोहन बोत्रे भी अस्पताल पहुंचे हैं। वे अस्पताल कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उधर परिजनों ने पीएमओ और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी ट्वीट कर डॉ. गुप्ता को तलाशने में मदद मांगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments