Monday, April 21, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़चलती कार की खिड़की खुलने से कार सवार दो युवक सड़क जा...

चलती कार की खिड़की खुलने से कार सवार दो युवक सड़क जा गिरे, गंभीर घायल

मथुरा। बरसाना-गोवर्धन रोड पर कार की अचानक खिड़की खुलने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खिड़की खुलने से चलती कार से दो युवक कार से बाहर सड़क पर गिर गए और गंभीर रुप से घायल हो गए। युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कार सवार परिवार दिल्ली से बरसाना और गोवर्धन के दर्शन करने के लिए आए थे।


मंगोलपुरी दिल्ली निवासी एक श्रद्धालु परिवार कार से दर्शन करने के लिए बरसाना आया था। वह बरसाना में दर्शन कर गोवर्धन की ओर जा रहा था। तभी अचानक चलती कार की खिड़की खुल गई। जिससे पीछे की सीट पर बैठे दो युवक सचिन गुप्ता (24 वर्ष) और अंशु गुप्ता (22 वर्ष) कार से निकल कर सड़क पर गिर गए। घटना स्थल से काफी दूर जाकर कार रुकी। दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। आसपास के राहगीर घटना स्थल पहुंचे और युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद दोनों युवकों की स्थिति सामान्य है। दोनों युवक अपने माता-पिता के साथ दर्शन बरसाना और गोवर्धन में दर्शन करने के लिए आए थे।
गनीमत यह रही कि कार के पीछे कोई वाहन नहीं था। यदि कार के पीछे कोई वाहन तेज गति से आ रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments