मथुरा। श्रीकृष्ण जन्म स्थान में शुक्रवार की रात को हुई मॉकड्रिल में डमी ग्रेनेड से घायल हुए दरोगा टेकचंद की हालत में तीसरे दिन भी सुधार नहंी हुआ। नयति अस्पताल में हालत नाजुक होने पर दरोगा को दिल्ली के एम्स अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया है।
शुक्रवार की रात एनएसजी एटीएस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा की जा रही मॉकड्रिल दौरान ईदगाह पर एक डमी ग्रेनेड फटने से वहां तैनात दरोगा टेकचंद घायल हो गए थे। ग्रेनेड के फटने से उनकी आंख घायल हो गई। वहां माजूद पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल एक नयति अस्पताल ले गए। लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। लेकिन वहां उनकी आंख की रोशनी पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए उन्हें श्री कृष्ण जन्मस्थान एवं पुलिस प्रशासन द्वारा एम्स रेफर कर दिया गया है। जहां उनकी आंख का इलाज किया जाएगा।
बताया जाता है कि उप निरीक्षक टेकचंद्र की तैनाती 3 महीने पहले ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर हुई थी। वह अगले 3 माह बाद रिटायर होने वाले हैं।