ॐ श्रीगणेशाय नम:
आज रविवार को श्रावण बदी प्रतिपदा 05:52 तक पश्चात् द्वितीया 28:06 तक , श्रावण माह कृष्णपक्ष प्रारम्भ , श्रावण मासीय स्नान-व्रत – यम – नियमादि शुरु , श्रावण शिव पूजा प्रारम्भ, द्वितीया तिथि का क्षय, श्रावण माह में शाक त्याग करना चाहिए , अशून्य शयन द्वितीया व्रत ( चन्द्रोदय व्यापिनी द्वितीया में ) , बुध कर्क राशि में 11:41 पर , द्विपुष्कर योग 11:18 से 28:04 तक , पंचक प्रारम्भ 22:48 से , राजयोग 11:17 से , जया पार्वती जागरण (गुजरात ) , श्री सुव्रतनाथ जी गर्भकल्याणक (श्रावण कृष्ण द्वितीया ), दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी लुइस ब्राउन का जन्म दिवस , श्री गोविंद नारायण सिंह जयन्ती , श्री गणेश वासुदेव जोशी स्मृति दिवस व श्री गोदावरीश मिश्र स्मृति दिवस व माता-पिता दिवस 2021।
- शक सम्वत- 1943
- विक्रम सम्वत- 2078
- मास- श्रावण
- पक्ष- कृष्णपक्ष
- तिथि- प्रतिपदा-05:52 तक
- पश्चात- द्वितीया-28:06 तक
- नक्षत्र- श्रवण-11:18 तक
- पश्चात- धनिष्ठा
- करण- कौलव-05:52 तक
- पश्चात- तैतिल
- योग- आयुष्मान-24:41 तक
- पश्चात- सौभाग्य
- सूर्योदय- 05:38
- सूर्यास्त- 19:16
- चन्द्रोदय- 20:37
- चन्द्रराशि- मकर-22:48 तक
- पश्चात- कुम्भ
- सूर्यायण – दक्षिणायन
- गोल- उत्तरगोल
- अभिजित- 12:00 से 12:54
- राहुकाल- 17:34 से 19:16
- ऋतु- वर्षा
- दिशाशूल- पश्चिम
कल सोमवार को श्रावण बदी तृतीया 26:56 तक पश्चात् चतुर्थी शुरु, श्रावण का पहला सोमवार व्रत, बुध पुष्य नक्षत्र में 26:01 पर, विघ्नकारक भद्रा 15:25 से 26:55 तक, पंचक जारी, जया पार्वती व्रत पारणा (गुजरात ), कारगिल विजय दिवस (कारगिल शौर्य / स्मृति दिवस)।
- आचार्य कमलेश पाण्डेय