Friday, October 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मथुरा आएंगे, ये रहेगा...

यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल मथुरा आएंगे, ये रहेगा कार्यक्रम


मथुरा। प्रदेश के उप मंत्री केशवप्रसाद मौर्य सोमवार (कल) मथुरा आएंगे। वह दोपहर 12 से दो बजे तक मंदिरों के दर्शन और धार्मिक आयोजन में शामिल होंगे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को प्रात: दस बजे दिल्ली से मथुरा के लिए रवाना होंंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुर बाँकेबिहारी के दर्शन करेंगे। इसके बाद 1.45 बजे महावन रमणरेती स्थित गुरु काष्र्णि आश्रम में पहुंचेंगे।

यहां संतों से मिलने क बाद दोपहर दो बजे मथुरा स्थित लोकनिर्माण विभाग के भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। निर्माणाधीन विभागीय परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पुन: दिल्ली के यूपी भवन के लिए रवाना होंगे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments