Friday, October 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना...

गांवों के चहुंमुखी विकास के लिए गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ना जरुरी: पं. श्याम सुन्दर

गोपीनाथ तिवारी
शेरगढ़।
हुसैनी गांव में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक पं. श्यामसुन्दर शर्मा ने 70 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी सड़क का लोकापर्ण किया। लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाई गई यह सड़क हुसैनी गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इस दौरान गांववासियों ने विधायक का चांदी का मुकट पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।


विधायक पं. श्यामसुन्दर शर्मा ने कहा कि सभी गांवों को मुख्य मार्ग तक जोड़ने का कार्य विकास के लिए सर्वाधिक आवश्यक है। ताकि गांवों में रहने वाला किसान आसानी से अपनी फसल से हुई पैदावार को मंडी तक पहुंचा सकें। सरकार को सर्वागीण विकास को गति देने के लिए गांव को शहर और मुख्य मार्गों से जोड़ने वाले मार्गों से जोड़ने का कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर मार्ग के लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक पं. श्याम सुंदर शर्मा, जिला पंचायत सदस्य हेमराज एडवोकेट, लक्ष्मण सिंह पायला, राजेंद्र प्रताप सिंह एवं गांव के प्रधान देवराज सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, निहाल सिंह, सतवीर,भीम सिंह, अशोक प्रधान, जोगेंद्र, किशन, दुलीचंद फौजी, बल्ली प्रधान एवं सभा के अध्यक्ष श्री महाराज आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments