Friday, October 4, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नाले पर कॉलोनाइजर ने बना डाला मकान, लोगों ने दी चेतावनी अवैध...

नाले पर कॉलोनाइजर ने बना डाला मकान, लोगों ने दी चेतावनी अवैध कब्जा नहीं हटा तो करेंगे आन्दोलन

कोसीकलां। नगर के एक कॉलोनाइजर ने नाले के ऊपर में ही मकान का निर्माण कर डाला। स्थनीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से की है। इस पर पालिका प्रशासन ने आधी अधूरी कार्रवाई कर इतिश्री कर ली। इस पर क्षेत्रीय लोेगों में रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक नाले के ऊपर से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो वह आन्दोलन को बाध्य होंगे।


जानकारी के मुताबिक कोसीकलां नगरपालिका परिषद के वार्ड नं 18 में एक सार्वजनिक नाले पर स्थानीय कॉलोनाइजर ने मकान का निर्माण कर दिया। जिससे पालिका प्रशासन के नाले पर अवैध कब्जे के साथ ही सफाई कार्य भी बाधित कर दिया है।

कॉलोनाइजर इस इस अतिक्रमण के विरोध में स्थानीय लोगों ने पालिकाध्यक्ष और पालिका प्रशासन से शिकायत की। लोगों की इस समस्या को प्रमुखता के साथ नियो न्यूज ने रविवार को प्रसारित किया था। इस पर नियो न्यूज की खबर और कॉलोनी वासियों की शिकायत पर मंगलवार को अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे ने पालिका के जेई और एसआई सहित एक टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम ने दीवार को तोड़ दिया। लेकिन नाले के ऊपर किये गए पटाव को नही तोड़ा गया। पालिका की अधिशासी अधिकारी पूर्णिमा दुबे ने बताया की नाले के ऊपर किए गए पटाव की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगो का कहना है कि पालिका प्रशासन के द्वारा अगर नाले के ऊपर किये गए निर्माण को नही तोड़ा गया तो वरसात के दिनों में नाले में सफाई कार्य नही हो सकेगा। जिससे नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कॉलोनाइजर के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई तो वह आन्दोलन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments