Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़फ्लैट से आने लगी बदबू, गेट खोला तो फंदे पर लटके मिले...

फ्लैट से आने लगी बदबू, गेट खोला तो फंदे पर लटके मिले दो बहनों के शव

ठाणे। नवी मुंबई में एक फ्लैट से दो बहनों के शव फंदे से लटके मिले। घटना सोमवार को तब सामने आई जब पड़ौसियों को एक फ्लैट से बदबू आने लगी। पड़ौसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का गेट खोला तो उसमें दो बहनों के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।

यह घटना एयरोली सेक्टर 10 स्थित एक फ्लैट की है। जहां 33 वर्षीय लक्ष्मी पंथारी और उनकी 26 वर्षीय बहन अकेले रहा करती थी। पड़ौसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो दोनों बहनों के शव छतों से लटकते मिले। शव सड़ना शुरु हो चुके थे। जिसकी वजह से आसपास बदबू फैल रही थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की हैं कि दोनों बहनों ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस ने एक्सीडेंटल केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। कहा जा रहा है कि माता और पिता के जाने के बाद दोनों बहनें उदास थीं।


पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों बहनें घर पर प्राइवेट ट्यूटशन देती थीं। कभी कभार ही पड़ोसियों से मिलती थीं। कुछ साल पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। वहीं उनकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के मुताबिक दोनों को आखिरी बार शुक्रवार को देखा गया था। इस मामले में आगे जांच पड़ताल की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments