Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़लंबे समय तक शारीरिक संबंध ना बनाने पर शरीर को होता है...

लंबे समय तक शारीरिक संबंध ना बनाने पर शरीर को होता है ऐसा नुकसान, जानिए क्यों

सभी वयस्कों की जिंदगी में ऐसा भी समय आता है जब वह शारीरिक संबंध नहीं बना पाते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि पार्टनर से दूर होना, यौनेच्छा में कमी या मर्जी आदि। लेकिन क्या आपको पता है कि लंबे समय तक शारीरिक संबंध ना बनाने पर आपके शरीर पर कैसा प्रभाव पड़ता है। अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आइए शारीरिक संबंध (इंटरकोर्स) बनाना बंद करने पर शरीर पर होने वाले नुकसान और फायदे के बारे में जानते हैं।

शारीरिक संबंध (सेक्शुअल रिलेशन) ना बनाने पर होने वाले नुकसान
फ्लो हैल्थ की चीफ साइंस ऑफिसर अन्ना क्लेप्चूकोवा कहती हैं कि लंबे समय तक सेक्शुअल एक्टिविटी से दूर रहने पर आपके शरीर पर निम्नलिखित बुरे व अच्छे प्रभाव पड़ सकते हैं। तो आइए जानते हंै-

फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने पर शरीर को होने वाले नुकसान

कमजोर इम्यून सिस्टम

फिजिकल रिलेशन बनाने में कमी आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है। जिससे आप कई संक्रमण व फ्लू से जल्दी-जल्दी बीमार पड़ सकते हैं। एक स्टडी में पाया गया कि, जो लोग नियमित सेक्शुअल रिलेशन बनाते हैं, उनके स्लाइवा में विभिन्न संक्रमण से लड़ने वाली एंटीबॉडीज ज्यादा होती हैं।

महिला स्वास्थ्य: महिलाओं के जननांग का गिरता स्वास्थ्य

शारीरिक संबंध में कमी के कारण महिलाओं के जननांग का स्वास्थ्य गिर सकता है। उसमें ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है और अगली बार शारीरिक संबंध बनाने पर कामोत्तेजना में कमी देखी जा सकती है।

पुरुष स्वास्थ्य: दिल के स्वास्थ्य को नुकसान

सााइंसटिस्ट अन्ना क्लेप्चूकोवा के मुताबिक नियमित फिजिकल रिलेशन ना बनाने पर दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है। सेक्शुअल रिलेशन बनाना एक प्रकार की एक्सरसाइज की तरह काम करता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन के स्तर को संतुलित रखता है, जिससे दिल के रोगों का खतरा कम होता है।

पीरियड्स का गंभीर दर्द

इंटरकोर्स में कमी के कारण मासिक धर्म में महिलाओं को होने वाले मेस्ट्रुअल क्रैंप से ज्यादा दिक्कत हो सकती है। इंटरकोर्स के दौरान महिलाओं के अंदर एंडोर्फिन हॉर्मोन बढ़ते हैं और यूटेराइन कॉन्ट्रैक्शन बढ़ता है। दोनों ही चीजें पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

यौन संबंध में कमी के कारण मानसिक स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान

  • एक्सपर्ट के मुताबिक यौन संबंध बनाने में कमी के कारण शरीर में एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन हॉर्मोन का स्तर कम हो सकता है। यह आपके तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं।
  • लंबे समय तक शारीरिक संबंध ना बनाने पर लिबिडो यानी यौनेच्छा (कामेच्छा) में कमी हो सकती है। नियमित सेक्स सेक्शुअल ड्राइव को बढ़ाने में भी मददगार होता है।
  • नियमित शारीरिक संबंध ना बनाने पर आपके पार्टनर के साथ रिश्ते पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, यह आपसी समझदारी पर ज्यादा निर्भर करता है।

लंबे समय तक फिजिकल रिलेशन ना बनाने के फायदे

  • अगर आप लंबे समय तक शारीरिक संबंध नहीं बनाते हैं, तो आपको कुछ फायदे भी मिल सकते हैं।
  • असमय गर्भावस्था की चिंता का न होना
  • मूत्र मार्ग संक्रमण का डर नहीं रहता
  • खुद को और अपने शरीर को समझने का समय मिलता है
  • यहां दी गई जानकारी किसी भी चिकित्सीय सलाह का विकल्प नहीं है। यह सिर्फ शिक्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments