Wednesday, April 16, 2025
Homeन्यूज़न्यूज़टेंपो की अज्ञात वाहन से भिड़ंत, दो मासूम सहित चार घायल, एक...

टेंपो की अज्ञात वाहन से भिड़ंत, दो मासूम सहित चार घायल, एक की हालत गंभीर

मथुरा। जिला जेल के समीप एक टेंपो की अज्ञात वाहन से भिड़ंत हो गई जिससे टेंपो में सवार दो मासूम सहित चार यात्री घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।


शुक्रवार दोपहर को जिला जेल के समीप अज्ञात वाहन ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में सवार सीमा उसक पति रामकिशन और इनके दो बच्चे दो घायल हो गए। सड़क हादसा होते ही राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने एम्बूलेंस की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां रामकिशन की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना की जानकारी होने पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments