Thursday, October 3, 2024
HomeUncategorizedआज का पञ्चांग: 08 अगस्त 2021, रविवार

आज का पञ्चांग: 08 अगस्त 2021, रविवार


ॐ श्रीगणेशाय नम:

आज रविवार को श्रावण बदी अमावस्या 19:21 तक पश्चात् प्रतिपदा शुरु ,स्नान – दान – श्राद्धादि की हरियाली / चितलगी देवपितृकार्य अमावस्या , बुध मघा नक्षत्र सिंह राशि में 25:34 पर, शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में 16:12 पर , मूल संज्ञक नक्षत्र 09:19 से ,करकट पूजा (केरल) ,सर्वार्थसिद्धियोग/ कार्यसिद्धियोग सूर्योदय से 09:19 तक , रवि पुष्य योग सूर्योदय से 09:19 तक ,श्री त्रिभुवन नारायण सिंह जयन्ती , श्री वुलिमिरि रामालिंग स्वामी जयन्ती , श्री दिलीप नारायण सरदेसाई जयन्ती व श्री सिधवनहल्ली निजलिंगप्पा पुण्य दिवस।

  • शक सम्वत- 1943
  • विक्रम सम्वत- 2078
  • मास- श्रावण
  • पक्ष- कृष्णपक्ष
  • तिथि- अमावस्या-19:21 तक
  • पश्चात- प्रतिपदा
  • नक्षत्र- पुष्य-21:19 तक
  • पश्चात- आश्लेषा
  • करण- चतुष्पाद-07:21 तक
  • पश्चात- नाग
  • योग- व्यतीपात-23:36 तक
  • पश्चात- वरियान
  • सूर्योदय- 05:46
  • सूर्यास्त- 19:07
  • चन्द्रोदय- नहीं
  • चन्द्रराशि- कर्क-दिनरात
  • सूर्यायण – दक्षिणायन
  • गोल- उत्तरगोल
  • अभिजित- 11:59 से 12:53
  • राहुकाल- 17:27 से 19:07
  • ऋतु- वर्षा
  • दिशाशूल- उत्तर

कल सोमवार को श्रावण सुदी प्रतिपदा 18:58 तक पश्चात् द्वितीया शुरु , श्रावण शुक्लपक्ष प्रारम्भ , श्रावण सोमवार व्रत , सोमेश्वर पूजन , आज से भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा तक नक्तव्रत आरम्भ , रोटक व्रतारम्भ , कुमारयोग 09:50 से सूर्योदय मूल संज्ञक नक्षत्र जारी , श्री हितेंद्र कन्हैयालाल देसाई जयन्ती , श्री कलिखो पुल स्मृति दिवस , भारतीय क्रान्ति दिवस अथवा अगस्त क्रांति दिवस , भारत छोड़ो आन्दोलन स्मृति दिवस , विश्व आदिवासी दिवस व नागासाकी दिवस।

  • आचार्य कमलेश पाण्डेय

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments