Saturday, September 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़ताज महल के आस-पास के मकान ताज के रंग में रंगेंगे, सौंदर्यीकरण...

ताज महल के आस-पास के मकान ताज के रंग में रंगेंगे, सौंदर्यीकरण में जुटा एडीए

आगरा। प्रदेश सरकार द्वारा ताजनगरी के सौंदर्यीकरण के सौंदर्यीकरण के आदेश के बाद आगरा विकास प्राधिकरण ने शहर को सजाने और संवारने की तैयारी शुरु का दी है। ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम से फतेहाबाद रोड, एमजी रोड पर भगवान टॉकीज चौराहे तक सड़क के दोनों ओर के मकानों और दुकानों को सफेद रंग में रंगा जाएगा। ये रंग ऑफ वाइट होगा जो बिल्कुल ताजमहल से मिलता जुलता होगा। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने पर्यटन उद्यमियों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों के साथ बैठक कर अपनी मंशा से अवगत कराया है।

सफेद रंग के होंगे मकान और दुकान

एडीए ने पहले ही साफ कर दिया है कि इसका खर्च भवन या दुकान-शोरूम के मालिक को ही उठाना होगा। वहीं व्यापारियों ने वीआईपी रोड और संजय प्लेस को भी इसमें शामिल करने का सुझाव दिया है। एडीए उपाध्यक्ष राजेन्द्र पेंसिया ने बताया कि 16 जुलाई को प्रदेश सरकार से निर्देश आए है, जिसमे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम से फतेहाबाद रोड होते हुए प्रतापपुरा,एमजी रोड,भगवान टॉकीज तक भवनों को आफ व्हाइट रंग से रंगा जाएगा।

वहीं दुकानों के बाहर लगे बोर्ड और साइनेज कॉफी रंग के होंगे। एडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि जो भवन,दुकान या प्रतिष्ठान का स्वामी ऐसा नहीं करेगा तो इस स्थिति में उसका रंगरोगन एडीए करेगा और स्वामी से खर्च वसूला जाएगा।

संजय प्लेस को भी रंगने का आया सुझाव

संजय प्लेस को भी एक रंग में रंगने का सुझाव आया है। संजय प्लेस कपड़ा मार्केट ने सुझाव दिया कि संजय प्लेस को भी इस योजना में शामिल किया जाए। यहां बेतरतीब ढंग से होर्डिंग, साइनेज लगे हैं। एक रंग की इमारतों में एक साइनेज होंगे तो अच्छा लगेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments