Saturday, September 28, 2024
Homeजुर्मछह दिन से लापता सेल्स मैनेजर का शव बोरे में मिला, महिला...

छह दिन से लापता सेल्स मैनेजर का शव बोरे में मिला, महिला गिरफ्तार


आगरा। आगरा पुलिस को रविवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर में झाड़ियों में एक शव मिला है। जो कि एक बोरी में बंद था। पुलिस ने मृतक की पहचान थाना एत्माद्दौला के ट्रांस यमुना फेस टू के रहने वाले सुनील कुमार शर्मा के रुप में की है। सुनील 2 अगस्त से लापता था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका पति और दूसरा आरोपी फरार है।

सुनील कुमार 2 अगस्त को अपने घर से ड्यूटी के लिए निकला था। वह एक ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर था। सोमवार 2 अगस्त को वह घर से काम पर गया, लेकिन देर शाम तक घर नहंी लौटा। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था। घरवालों को चिंता होने लगी। काफी तलाश किया और थकहार कर थाना एत्माद्दौला में गुमशुदगी दर्ज कराई।

छह लोगों के विरुद्ध केस दर्ज

सुनील की छानबीन में लगी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें सामने आया कि सुनील अपने घर से गांधी नगर निवासी अजय उर्फ डकैत के घर गए थे, लेकिन वे घर से निकलते हुए दिखाई नहीं दिए। पुलिस अजय के घर पहुंची, लेकिन तब तक अजय अपनी पत्नी मोना को लेकर फरार हो गया था। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का मुकदमा किया था। 4 अगस्त को पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।

मोना ने खोला राज

शनिवार रात पुलिस ने मोना को गिरफ्तार कर लिया। मोना ने बताया कि 7 साल पहले मोना और उसके पति अजय उर्फ डकैत सुनील के घर पर किराए पर रहते थे। तब से उनकी पहचान थी। स्थानीय पुलिस ने बताया कि मोना और अजय ने मिलकर सुनील की हत्या की है। पुलिस इसे लेनदेन का मामला बता रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments