Saturday, September 28, 2024
Homeजुर्ममहिला ने कर दी सारी हदें पार, पहले पति को दिया जहर...

महिला ने कर दी सारी हदें पार, पहले पति को दिया जहर फिर काटा प्राइवेट पार्ट

पटना। दानापुर के फुलवारीशरीफ इलाके में पति-पत्नी का घरेलू विवाद खौफनाक घटना में बदल गया। घरेलू विवाद के चलते नाराज पत्नी ने अपने पति को पहले जहर देकर मारने की कोशिश की और बाद में बेहोशी के हालत में महिला ने पति का प्राइवेट पार्ट काट डाला। घटना का शिकार हुआ व्यक्ति खून से लहुलुहान पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा, तब कहीं उसकी जान बच सकी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला 2 बच्चों के साथ फरार हो गई है। पीड़ित ने मामले को लेकर फुलवारीशरीफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

घटना के बाद पीड़ित मनोवर मालिक खून से लथपथ होकर फुलवारीशरीफ थाने पहुंचा जहां पुलिस सिपाहियों ने उसे नशे में होने के कारण थप्पड़ लगा दिये। इसके बाद मनोवर थाने में मौजूद एक दरोगी से मिला जिसे वह पहचानता था। मनोवर ने दरोगा को अपनी पूरी व्यथा सुनाई। पूरी कहानी सुनने के बाद दरोगा भी हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत पीड़ि़त को अस्पताल भेजा। उपचार के बाद मनोवर को बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच भेज दिया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना में घायल हुए शख्स ने बताया कि फुलवारी के ग्वालटोली की रहने वाली उसकी पत्नी की पहले भी शादी हो चुकी है। इससे पहले उसके 5 बच्चे थे। इनमें से 3 बच्चों की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई थी और दो बच्चे जिंदा हैं। पीड़ित ने बताया कि पांच साल पहले उनकी शादी हुई थी। इसके बाद दोनों के दो बच्चे पैदा हुए थे। पीड़ित का कहना है कि 7 अगस्त की रात दोनों में कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पहले उसे जहर दिया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। घटना के बाद अब पीड़ित पटना में न रहकर जहानाबाद स्थित अपने पैतृक गांव वापस लौट जाना चाहता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments