Saturday, September 28, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़यूपी में रोबोट ने किया सफल ऑपरेशन, मरीज की मां द्वारा डोनेट...

यूपी में रोबोट ने किया सफल ऑपरेशन, मरीज की मां द्वारा डोनेट की किडनी की गई ट्रांसप्लांट

लखनऊ। टेक्नोलॉजी तेजी से तरक्की कर रही है। अब इंसान ही क्या रोबोट भी मरीजों का सफल ऑपरेशन करते हैं। मेडिकल साइंस में मशीन सबकी जरुरत बनती जा रही है। लखनऊ में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के संजय गांधी पीजीआई में रोबोट की मदद से 42 वर्षीय महिला का सफल किडनी ट्रांसप्लांट किया गया है। डॉक्टरों ने पूरी तरह से रोबोट की मदद से यह ऑपेरशन किया। दावा किया जा रहा है कि यूपी में यह पहला रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट है। पीजीआई के रीनल साइंस विभाग के डॉक्टरों ने यह ऑपरेशन कियाा है।


पीजीआई अस्पताल के डॉक्टरों ने पूरी तरह रोबोट की मदद से एक महिला की किडनी ट्रांसप्लांट की है। बाराबंकी निवासी 42 साल की महिला का किडनी ट्रांसप्लांट किया है। महिला मरीज को उनकी मां ने ही किडनी दी है। इलाज के बाद महिला और मां दोनों ही स्वस्थ्य हैं। महिला को किडनी में समस्या होने के बाद उन्हें पीजीआई में भर्ती किया गया, जहां नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी ओर एनेस्थिसिया विभाग के डॉक्टरों ने रोबोट के जरिए महिला की किडनी ट्रांसप्लांट की। महिलाा को अभी तीस से चार दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। इसके बाद महिला को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन ने कहा कि संस्थान में अब तक 200 ऑपेरशन रोबोट से हो चुके हैं। लेकिन प्रदेश में पहली बार रोबोट से किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। पीजीआई के नेफ्रोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. नारायण प्रसाद ने कहा कि महिला को 2019 में किडनी की समस्या हुई थी। महिला मरीज की मां ने किडनी डोनेट की। किडनी डोनेट करने के बाद ट्रांसप्लांटेशन की तैयारियां शुरु की गई। उन्होंने कहा कि रोबोट से सफल किडनी ट्रांसप्लांअ हुआ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments