Thursday, October 3, 2024
Homeजुर्मपत्नी ही बन बैठी पति की जान की दुश्मन, घर मे सो...

पत्नी ही बन बैठी पति की जान की दुश्मन, घर मे सो रहे पति पर किया जानलेवा हमला, पति की हालत गंभीर

कोसीकलां। कस्बा के राठौर नगर में रात को एक पत्नी अपने पति की जान की दुश्मन बन बैठी। पत्नी ने सोते हुए पति को धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पति ने शोर मचाकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित पति को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पत्नी पति के घर पर ही रह रही है।


जानकारी के मुताबिक रात में एहसान और उसका परिवार सो रहा था। तभी उसकी पत्नी धारदार हथियार लेकर गहरी नींद में सो रहे अहसान के गले पर हमला कर दिया। हमले के बाद जागे पति ने जब अपने आप को खून से लथपथ देखा तो वह घबरा गया। उसने शोर मचाया। घर और पड़ौस में रह रहे लोग जाग गए और एहसान के कमरे की ओर दौड़े। एहसान को खून से लथपथ देख परिजनों के भी होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने घायल एहसान को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। घायल युवक के चचेरे भाई गुलफाम ने बताया कि युवक एहसान की पत्नी ने रात्रि के समय जान से मारने की नीयत से हमला किया था। लेकिन अनहोनी टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments