Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़नवनिर्वाचित प्रधानों ने बनाया संगठन, प्रधानों के अध्यक्ष बने दान सिंह गुर्जर

नवनिर्वाचित प्रधानों ने बनाया संगठन, प्रधानों के अध्यक्ष बने दान सिंह गुर्जर

मथुरा। कृष्णा गार्डन में मंगलवार को मथुरा जिले के नवनिर्वाचित प्रधानों की एक संयुक्त बैठक की गई। जिसमें मथुरा-वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गावों के प्रधानों के साथ उनके प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रधानों ने एक स्वर में अपने शोषण न होने देने की आवाज उठाई। उन्होंने प्रधानों का एक संगठन गठित किया। सर्वसम्मति से नगला बोहरा के प्रधान दान सिंह गुर्जर को संगठन का अध्यक्ष चुना।


प्रधानों ने संगठन के अध्यक्ष दान सिंह गुर्जर का स्वागत करते हुए एक स्वर में प्रधानों के हो रहे शोषण के विरोध में आवाज उठाई। प्रधानों ने प्रण किया कि अब शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे लेकर समय-समय पर शासन एवं प्रशासन स्तर पर आवाज उठाएंगे। जो कि सुविधाएं प्रधानों को आवश्यक हैं, उनकी भी मांग जारी रखेंगे।

इस अवसर पर प्रधान राजेन्द्र, ब्रजबिहारी उपाध्याय, संजय धनगर, मलखान सिंह, हेमंत बाबू, चन्द्रपाल, अशोक प्रधान, रनवीर, निहाल सिंह, अमित प्रधान, योेगेश, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments