Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़सावन की मल्हारों के गायन के मध्य झूला झूलकर मनाया हरियाली तीज...

सावन की मल्हारों के गायन के मध्य झूला झूलकर मनाया हरियाली तीज महोत्सव


वृंदावन। हरियाली तीज के मौके माँ दिव्यशक्ति फाउंडेशन, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महिला महासभा एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान में आनंद वाटिका स्थित छैल बिहारी मंदिर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने झूला झूलने के साथ ही सावन की मल्हारों का गायन किया।


बुधवार को महोत्सव में भाग लेने आयीं सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार और हरी साड़ी पहन कर पहुंची। यहां विशाल वृक्ष की डाली पर झूला डालकर सावन की मल्हार गाते हुए एक दूसरे को झुलाया। सुहाग के प्रतीक हरियाली तीज त्यौहार पर सभी ने मेंहदी लगाकर,नृत्य और कीर्तन और प्रतियोगिता आदि करके उत्साह पूर्वक उत्सव मनाया।
नीलम गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि बृजमंडल में हरियाली तीज का बड़ा महत्व है। तीज के दिन हमारे सभी मंदिरों में ठाकुरजी हिंडोलों में झूलते हैं, जिसमें ठाकुर श्री बाँकेबिहारीजी का स्वर्ण हिंडोला विश्व प्रसिद्ध है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments