Thursday, October 3, 2024
Homeन्यूज़न्यूज़के.डी. हॉस्पिटल में 60 साल के बुजुर्ग का कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण

के.डी. हॉस्पिटल में 60 साल के बुजुर्ग का कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण


नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह ने बुजुर्ग शिव सिंह के आंख की रोशनी लौटाई


मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह और उनकी टीम ने गांव अरहेरा, जिला मथुरा निवासी बुजुर्ग शिव सिंह (60) की दाईं आंख में कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण कर उसकी रोशनी लौटा दी है। कॉर्निया प्रत्यारोपण का मथुरा जनपद में सम्भवतः यह पहला मामला है।


गौरतलब है कि गांव अरहेरा, जिला मथुरा निवासी बुजुर्ग शिव सिंह कैरोटो कोनस से पीड़ित थे। उन्हें दाईं आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया था। के.डी. हॉस्पिटल में आने से पहले शिव सिंह ने भरतपुर (राजस्थान) में ही नहीं बल्कि मथुरा के कई नेत्र रोग विशेषज्ञों से भी अपनी आंख का उपचार कराया लेकिन उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। अंततः वह के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा सिंह से मिले। डॉ. नेहा सिंह ने शिव सिंह की आंख का परीक्षण करने के बाद उन्हें सर्जरी की सलाह दी।

शिव सिंह की सहमति के बाद 10 अगस्त को डॉ. नेहा सिंह ने डॉ. सौम्या, डॉ. ए.के. जैन, डॉ. सुचि पालीवाल के सहयोग से वृद्ध शिव सिंह की दाईं आंख की कॉर्निया का प्रत्यारोपण करने में सफलता हासिल की। शिव सिंह का कहना है कि अब वह अपने आपको बेहतर महसूस कर रहे हैं। डॉ. नेहा सिंह का कहना है कि वृद्ध शिव सिंह को कैरोटो कोनस (आंख की पुतली का सफेद होना) था, इसी वजह से उन्हें दिखाई नहीं दे रहा था। जांच से पता चला कि यदि उनकी दाईं आंख में कॉर्निया प्रत्यारोपित कर दी जाए तो उनकी नेत्र ज्योति लौट सकती है, लिहाजा इस प्रयोग को किया गया जोकि सफल रहा।

नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कालरा का कहना है कि के.डी. हॉस्पिटल में उच्चस्तरीय तकनीकी व्यवस्थाएं तथा कुशल और अनुभवी चिकित्सकों की टीम होने से आंखों की हर तरह की समस्या का निदान आसानी से सम्भव है। बेहतरीन व्यवस्थाएं होने से ही शिव सिंह की आंख में कॉर्निया का सफल प्रत्यारोपण किया जा सका। आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा डीन डॉ. आर.के. अशोका ने वृद्ध शिव सिंह की आंख में कॉर्निया प्रत्यारोपण करने वाली चिकित्सकों की टीम को बधाई दी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments