बरसाना। गुरुवार को आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोरा सपत्नी बरसाना धार्मिक यात्रा पर आए। उन्होंने राधारानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। मंदिर के सेवायत चंदन गोस्वामी ने राधारानी के मंदिर और उनकी लीलाओं के बारे में बताया और उन्हें प्रसादी चुनरी ओढाई और प्रसाद प्रदान किया।
गुरुवार को आगरा रेंज के आईजी नवीन अरोरा पत्नी के साथ बरसाना के सुप्रसिद्ध राधा रानी मंदिर पहुंचे। निजी धार्मिक यात्रा पर आए आइजी ने श्रद्धा के साथ राधारानी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान नितिन गुप्ता और अरविन्द पटेल ने मंदिर की भव्यता और पौराणिकता के बारे में बताया।
